अबू धाबी, 9 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उच्च स्तरीय हिस्पैनिक अमेरिकी अधिकारी दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 (WGS) के आगामी 11वें संस्करण में भाग लेंगे।
क्यूबा के प्रधानमंत्री मैनुअल मारेरो क्रूज़; कोलंबिया के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री ऑस्कर मौरिसियो लिज़कानो; पेरू के श्रम और रोजगार संवर्धन मंत्री डैनियल मौरेट रोमेरो और पराग्वे के न्याय मंत्री एंजेल बारचिनी सहित अन्य लोग भाग लेंगे।
समिट में हिस्पैनिक अमेरिका की सरकारें गरीबी, प्रवासन, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसी जटिल चुनौतियों पर चर्चा करेंगी, जो सभी आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रभावित करती हैं।
यूएई में मेक्सिको के राजदूत लुइस अल्फोंसो डी अल्बा ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को बताया, "वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट जैसे मंचों में सरकारी और गैर-सरकारी अभिनेताओं के विभिन्न स्तरों को शामिल करने का महत्व है जो अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
राजदूत, जो समिट में भी भाग लेंगे, ने ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों की मेजबानी के लिए यूएई की सराहना की और साझा चुनौतियों से निपटने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने मुख्य रूप से आय असमानता को कम करने और क्षेत्रीय स्तर पर रहने की स्थिति में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली मेक्सिको की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।
समिट में वेनेज़ुएला और ग्वाटेमाला का प्रतिनिधित्व भी उनके संबंधित राजनयिकों द्वारा किया जाएगा।
"शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स" थीम के तहत आयोजित WGS 2024 12 से 14 फरवरी के बीच होने वाला है। यह आयोजन राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, विचारकों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को साथ लाएगा। समिट का उद्देश्य सरकारी चुनौतियों का समाधान करने और नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है।
समिट में छह मुख्य विषय और 15 मंच शामिल होंगे। यह 23 से अधिक मंत्रिस्तरीय बैठकों और सम्मेलनों, 85 अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर सरकारी संगठनों और 120 से अधिक इंटरैक्टिव सत्रों और कार्यशालाओं की मेजबानी करेगा।
अनुवाद - पी मिश्र.