अबू धाबी, 9 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग (DoH) ने शेख खलीफा मेडिकल सिटी (SKMC) को बाल चिकित्सा कार्डियक सर्जरी (PCS) के लिए उत्कृष्टता केंद्र (CoE) के रूप में घोषित किया।
SKMC जन्मजात हृदय रोगों (CHD) और संबंधित जटिलताओं वाले शिशुओं और बच्चों को न केवल स्थानीय समुदाय के भीतर बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्व स्तर पर व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगा। SKMC के विशेषज्ञों की टीम मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी।
DoH के मुख्यालय में आयोजित समारोह में SKMC को CoE पट्टिका से सम्मानित किया गया और इसमें DoH के अध्यक्ष मंसूर इब्राहिम अल मंसूरी; DoH के अवर सचिव डॉ. नूरा खामिस अल गैथई और प्योरहेल्थ के मुख्य कॉर्पोरेट अधिकारी रशीद अल कुबैसी साथ ही SEHA के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद जाबेर अल कुवैत; SKMC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदर अल कुबैसी और SKMC के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुना अल हम्मादी ने भाग लिया।
बाल चिकित्सा कार्डियक सर्जरी के लिए सीओई के रूप में SKMC बाल चिकित्सा सर्जरी के प्रबंधन में अमीरात का अग्रणी केंद्र है, जो रोगियों को उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला और उत्कृष्ट हृदय स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है।
CoE के रूप में SKMC की नियुक्ति अबू धाबी में एक अग्रणी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करती है, जो स्वास्थ्य देखभाल के लिए रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है।
DoH के अवर सचिव डॉ. नूरा अल गैथई ने कहा, “शेख खलीफा मेडिकल सिटी को बाल चिकित्सा कार्डियक सर्जरी के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित करना विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक रोगी की पहुंच में निरंतर वृद्धि के लिए DoH की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।”
DoH में हेल्थकेयर फैसिलिटीज सेक्टर की कार्यकारी निदेशक डॉ. आयशा अल खूरी ने कहा, "अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग (DoH) में हम समुदाय के सभी सदस्यों के लिए व्यापक और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी को लगातार बढ़ाते हुए अमीरात के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
प्योरहेल्थ के मुख्य कॉर्पोरेट अधिकारी रशीद अल कुबैसी ने कहा, “यह मान्यता विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्योरहेल्थ और उसकी सहायक कंपनियों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमारा मानना है कि SKMC के विशेषज्ञों की टीम की विशेषज्ञता और समर्पण न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे क्षेत्र और उससे परे जन्मजात हृदय रोगों वाले बच्चों के लिए व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण अंतर लाएगी।”
अनुवाद - पी मिश्र.