अबू धाबी, 9 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्रालय ने रूसी संघ और यूक्रेन के बीच बंदियों के आदान-प्रदान के संबंध में यूएई द्वारा सफल मध्यस्थता जारी रखने की घोषणा की है।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि मध्यस्थता की सफलता, जो इस वर्ष की शुरुआत के बाद से तीसरी है, देशों के साथ यूएई के संबंधों की निरंतरता, संयम और बुद्धिमत्ता का प्रतिबिंब है। क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों और विवादों को हल करने के लिए सामान्य आधार खोजने के लिए इन संबंधों का लाभ उठाया जाता है, जो राजनयिक प्रयासों की निरंतर सफलता में योगदान देता है। नई मध्यस्थता के पूरा होने से 100 रूसी और 100 यूक्रेनी बंदियों की रिहाई हुई है।
मंत्रालय ने विनिमय प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए यूएई की मध्यस्थता में उनके सहयोग और प्रतिक्रिया के लिए रूसी संघ और यूक्रेन की सरकारों की सराहना की।
मंत्रालय ने यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासों के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और कूटनीति वार्ता और तनाव कम करने के आह्वान में अपनी निरंतर स्थिति पर जोर दिया और संकट से उत्पन्न मानवीय परिणामों को कम करने वाली सभी पहलों का समर्थन करने के अपने प्रयासों पर जोर दिया।
विशेष रूप से जनवरी 2024 की शुरुआत में यूएई की मध्यस्थता दिसंबर 2022 में एक और सफल मध्यस्थता के अलावा रूस और यूक्रेन के बंदियों को रिहा करने में दो बार सफल रही, जिसके कारण अमेरिका और रूसी संघ के बीच दो कैदियों की रिहाई और आदान-प्रदान हुआ।
अनुवाद - पी मिश्र.