अबू धाबी, 10 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई रक्षा मंत्रालय (MoD) ने सोमालिया में एक आतंकवादी कृत्य में यूएई सशस्त्र बल के तीन सदस्यों और बहरीन रक्षा बल के एक अधिकारी के शहीद होने और दो अन्य के घायल होने की घोषणा की है, जबकि वे यूएई और सोमालिया के बीच एक द्विपक्षीय समझौते के रूप में सोमाली सशस्त्र बलों को प्रशिक्षित और योग्य बनाने के अपने मिशन को पूरा कर रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अंतर्गत आता है।
एक बयान में रक्षा मंत्रालय ने अल्लाह से शहीदों पर दया करने की प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के पूर्ण व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्रालय ने कहा कि यूएई आतंकवादी कृत्य की जांच में सोमाली सरकार के साथ समन्वय और सहयोग करना जारी रखा है।
अनुवाद - पी मिश्र.