अनवर गर्गश ने यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत से मुलाकात की

अबू धाबी, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश ने आज यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत हंस ग्रंडबर्ग से मुलाकात की और उनके साथ यमनी संकट के नई घटनाक्रम और यमनी लोगों की मानवीय पीड़ा को समाप्त करने वाले स्थायी समाधान खोजने के प्रयासों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान, डॉ. अनवर गर्गश ने यमनी संकट को समाप्त करने के लिए किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों और इस संबंध में सऊदी अरब द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र की स्थिरता पर इसके प्रभावों के लिए यूएई के समर्थन की पुष्टि की।

हंस ग्रंडबर्ग ने बाब अल-मंडेब और लाल सागर क्षेत्रों में समुद्री नेविगेशन पर हमलों के नतीजों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों के भीतर क्षेत्र की सुरक्षा और इसके देशों व लोगों के हितों को संरक्षित करने के महत्व के बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के दूत ने यमनी मुद्दे में नई घटनाक्रम और सभी अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय दलों के साथ अपनी चर्चा की समीक्षा की।

बैठक में यमन में यूएई के राजदूत मोहम्मद हमद अल ज़ाबी ने भाग लिया।

अनुवाद - पी मिश्र.