अबू धाबी, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM), इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (IFC) ने घोषणा किया कि 22 जनवरी 2024 को ADGM का पंजीकरण प्राधिकरण (RA) इंटरनेशनल फोरम ऑफ इंडिपेंडेंट ऑडिट रेगुलेटर्स (IFIAR) का सदस्य बन गया है।
ADGM RA की सदस्यता दुनिया के अग्रणी नियामकों के साथ ADGM की वैश्विक उपस्थिति और नियामक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह उपलब्धि RA और ADGM के अधिकार क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें केवल 55 अन्य सदस्य हैं, जो ब्रिटेन और अमेरिका सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अतिरिक्त कई प्रमुख वैश्विक संगठन हैं जो IFIAR बैठकों के पर्यवेक्षक हैं, जिनमें इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज कमोडिटीज (IOSCO), बेसल कमेटी ऑफ बैंकिंग सुपरविजन (BCBS), फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) और विश्व बैंक शामिल हैं।
एक IFC के रूप में ADGM एक मजबूत और अच्छी तरह से कार्यशील वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में मजबूत कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग और उच्च गुणवत्ता वाले ऑडिट की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत हैं। यह सदस्यता नियामक ढांचे को बनाए रखने और सार्वजनिक हित की सेवा में मदद करने वाले ऑडिट प्रथाओं में उत्कृष्टता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने वाले संसाधनों को आवंटित करने के लिए एडीजीएम की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालती है। केवल अनुपालन से परे उच्च-गुणवत्ता वाले ऑडिट के महत्व को पहचानने से सीधे निवेशक सुरक्षा, कॉर्पोरेट और स्थिरता रिपोर्टिंग की मजबूती और अधिक लचीली और मजबूत अर्थव्यवस्था के बुनियादी निर्माण में योगदान मिलता है।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए ADGM के अध्यक्ष अहमद जसीम अल ज़ाबी ने कहा, “हम IFIAR का सदस्य बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो ऑडिट मामलों पर एक अंतरराष्ट्रीय लीडर है, जिसका मिशन निवेशकों सहित सार्वजनिक हित की सेवा करना है। RA की सदस्यता वैश्विक स्तर पर ऑडिट निरीक्षण को बढ़ाने के लिए समर्पित वैश्विक नेटवर्क के भीतर ADGM की स्थिति को और मजबूत करती है। यह वैश्विक स्तर पर विकसित हो रहे नियामक संवाद में एक गतिशील योगदानकर्ता के रूप में ADGM को स्थापित करने में हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"
यह सदस्यता न केवल अग्रणी वित्तीय नियामकों के बीच ADGM की स्थिति को दर्शाती है, बल्कि ADGM RA के लिए IFIAR की पहल और गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान करने और भाग लेने के रास्ते भी खोलती है, जिससे वैश्विक नियामक परिदृश्य में इसकी भूमिका और मजबूत होती है। ADGM अबू धाबी और यूएई के लिए पारदर्शिता, मजबूत और सार्थक कॉर्पोरेट और स्थिरता रिपोर्टिंग, निवेशक विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के अपने मिशन में दृढ़ है।
अनुवाद - पी मिश्र.