दुबई, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- 2013 में अपनी स्थापना के बाद से वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) को प्रतिष्ठित यूरोपीय हस्तियों के सक्रिय योगदान से लाभ हुआ है। भावी सरकारों को आकार देने और सभी के लिए बेहतर भविष्य को बढ़ावा देने के मिशन से प्रेरित समिट ने अगली पीढ़ी के नेतृत्व को प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक अनूठा मॉडल स्थापित किया है।
पिछले संस्करणों में एस्टोनिया के राष्ट्रपति (2016-2021) केर्स्टी कलजुलैद, माल्टा के प्रधानमंत्री (2013-2020) जोसेफ मस्कट और स्पेन के प्रधानमंत्री (2004-2011, 2008-2011) जोस जैपाटेरो जैसी प्रमुख यूरोपीय हस्तियों का स्वागत किया गया है। ये नेता कई अन्य लोगों के साथ नागरिक और सामाजिक प्रगति पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए समिट में मूल्यवान दृष्टिकोण और अनुभव लेकर आए हैं।
पिछले संस्करणों के अन्य प्रमुख वक्ताओं में एना ब्रनाबिक शामिल हैं, जिन्हें 26 अक्टूबर, 2022 को तीसरी बार सर्बिया के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था और फ्रेड्रिक रेनफेल्ट जो 25 वर्षों से स्वीडिश और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी नेता और स्वीडिश प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने मॉडरेट पार्टी को फिर से स्थापित किया और चार-पक्षीय गठबंधन बनाया जिसने लगातार दो चुनाव जीते। आज वह भूराजनीतिक स्थितियों, नेतृत्व, अर्थव्यवस्था और यूरोपीय और नॉर्डिक राजनीति पर व्याख्यान देने में सक्रिय हैं।
समिट में अल्बानियाई राजनेता, चित्रकार, लेखक, पूर्व विश्वविद्यालय व्याख्याता, प्रचारक और पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी एडी रामा ने भी भाग लिया, जिन्होंने 2013 से अल्बानिया के 33वें और वर्तमान प्रधानमंत्री और 2005 से अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
इस गति को जारी रखते हुए इस वर्ष के समिट में यूरोपीय देशों के कई वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है जो 'भविष्य की सरकारों को आकार देने' विषय के तहत 12 से 14 फरवरी तक दुबई में होगा।
अनुवाद - एस कुमार.