यूएई के राष्ट्रपति ने 10 यूएई राजदूतों को 'जायद द सेकेंड मेडल' प्रदान किया

अबू धाबी, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने यूएई के 10 राजदूतों को अन्य देशों के साथ यूएई के आर्थिक और व्यापार सहयोग व साझेदारी को विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए "जायद द सेकेंड मेडल" से सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद के निर्देशों के तहत, विदेश मामलों के मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित यूएई के राजदूतों और विदेश में मिशनों के प्रतिनिधियों के 18वें फोरम के मौके पर यूएई के राजदूतों को पदक प्रदान किए।

सम्मानित राजदूतों की सूची में आर्मेनिया में यूएई के राजदूत डॉ. नरीमन मोहम्मद अल मुल्ला; मालदीव में यूएई के राजदूत रहमा अब्दुलरहमान अल शम्सी; इजराइल में यूएई के राजदूत मोहम्मद महमूद अल खाजा; कतर में यूएई के राजदूत शेख जायद बिन खलीफा बिन सुल्तान बिन शखबूत अल नहयान; ऑस्ट्रिया में यूएई के राजदूत हमद अली अल काबी; रोमानिया में यूएई के राजदूत सुल्तान मोहम्मद अल अली; साइप्रस में यूएई के राजदूत मोहम्मद सैफ अल शेही; फ्रांसीसी में यूएई के राजदूत हेंड मनिया अल ओतैबा; सिंगापुर में यूएई के राजदूत जमाल अब्दुल्ला अल सुवेदी और तुर्किये में यूएई के राजदूत सईद थानी अल धाहरी शामिल थे।

शेख अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की विदेश में यूएई के दूतावासों और राजनयिक मिशनों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की उत्सुकता को रेखांकित किया ताकि वे अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से निभाने में सक्षम हो सकें और मित्र देशों के साथ उन्नत और उपयोगी संबंध बनाने में मदद कर सकें, जिससे स्थायी आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए यूएई के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

अनुवाद - एस कुमार.