दुबई, 7 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज यूएई और अन्य देशों के कई उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की, जो जायद II मिलिट्री कॉलेज के कैडेटों के 48वें समूह के स्नातक समारोह में शामिल हुए।
अल ऐन में कॉलेज के मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान, हिज हाइनेस ने सैन्य कर्मियों की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सैन्य ज्ञान, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। हिज हाइनेस ने कहा कि नेतृत्व सुरक्षा बलों को उनकी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक उन्नत कौशल और उपकरणों से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपस्थित लोगों ने जायद II मिलिट्री कॉलेज से कैडेटों के नए समूह के स्नातक होने पर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को बधाई दी। उन्होंने अपने स्नातकों को सर्वोत्तम सैन्य ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कॉलेज की प्रशंसा की, जिसने इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य कॉलेजों में स्थान दिया।
बैठक में रक्षा मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद मुबारक फडेल अल मजरूई और यूएई सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इस्सा सैफ अल मजरूई ने भाग लिया।
अनुवाद - पी मिश्र.