MoEI ने औद्योगिक सुविधाओं में संघीय ऊर्जा प्रबंधन विनियमन के विवरण का खुलासा किया

दुबई, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MoEI) में ऊर्जा और पेट्रोलियम मामलों के अवर सचिव शरीफ अल ओलामा ने आज औद्योगिक सुविधाओं में संघीय ऊर्जा प्रबंधन विनियमन के विवरण का खुलासा किया गया जिसे हाल ही में यूएई कैबिनेट द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की ऊर्जा दक्षता और स्थिरता में सुधार के लिए मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक सुविधाओं में संघीय ऊर्जा प्रबंधन विनियमन औद्योगिक क्षेत्र से खपत और उत्सर्जन को कम करने के लिए ऊर्जा प्रबंधन में सर्वोत्तम उपलब्ध प्रौद्योगिकी और परिचालन उत्कृष्टता में निवेश करने की दिशा में उद्योग के निर्णय लेने के लिए अपनी तरह का पहला है। परिणामस्वरूप 2050 तक औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा की मांग 33 फीसदी कम हो जाएगी।

इसके अलावा विनियमन हवा की गुणवत्ता में 32 फीसदी सुधार करने में मदद करेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र में CO2 उत्सर्जन को कम करेगा, जो 2050 तक लगभग 63 मीट्रिक टन CO2 के बराबर है। इसके अलावा विनियमन के तहत किए गए उपायों से 2050 तक एईडी14 बिलियन की वित्तीय बचत प्राप्त होगी।

अल ओलामा ने कहा, "यह कदम यूएई की स्थिरता और जलवायु कार्रवाई के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

उन्होंने कहा कि विनियमन एक सक्रिय दृष्टिकोण के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र को नेट जीरो तक पहुंचने में मदद करने के लिए मंत्रालय की योजनाओं के केंद्र में है।

वहीं, MoEI में उद्योग त्वरक क्षेत्र के सहायक अवर सचिव ओसामा अमीर फडहेल ने कहा, "यूएई की सतत आर्थिक विकास योजना के अनुरूप और 2050 तक स्थिरता और जलवायु तटस्थता प्राप्त करने में सभी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित सरकारी संस्थाएं स्थिरता मानकों को अपनाने के लिए रणनीति और नीतियां विकसित कर रही हैं।"

उन्होंने कहा कि संघीय विनियमन राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए एक कदम है और विशेष रूप से ऊर्जा दक्षता से संबंधित वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है।

फडहेल ने कहा कि विनियमन औद्योगिक क्षेत्र को ऊर्जा की खपत को तेजी से कम करने और राष्ट्रीय ऊर्जा और जल मांग पक्ष प्रबंधन कार्यक्रम 2050 के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नया विनियमन 2050 तक 93 फीसदी के औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन रोडमैप लक्ष्य के अनुरूप क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने के मंत्रालय के उद्देश्यों का सहयोग करेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.