अबू धाबी, 8 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कंबोडिया के साथ यूएई का व्यापक आर्थिक समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है, जिसमें व्यापार प्रवाह बढ़ाने, रणनीतिक निवेश के अवसर पैदा करने और दोनों देशों के लिए आर्थिक विविधीकरण में तेजी लाने का वादा किया गया है।
यह समझौता 92 फीसदी से अधिक उत्पाद लाइनों पर टैरिफ को हटाने या कम करने, व्यापार में अनावश्यक बाधाओं को दूर करने और सेवा निर्यात के लिए बाजार पहुंच में सुधार के माध्यम से ऐसा करेगा।
यूएई-कंबोडिया व्यापक आर्थिक समझौता लागू होने वाला पांचवां CEPA है, इस सौदे में 2030 तक यूएई और कंबोडिया के बीच गैर-तेल व्यापार के कुल मूल्य को दोगुना से अधिक 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने की क्षमता है। यह बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर आधारित है जिसके परिणामस्वरूप 2022 में गैर-तेल व्यापार 407 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जो 2021 की तुलना में 33 फीसदी की वृद्धि है।
2023 के पहले नौ महीनों में कंबोडिया के साथ यूएई का गैर-तेल विदेशी व्यापार 300 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जो 2022 की समान अवधि की तुलना में और 2021 के आंकड़ों से 30.5 फीसदी अधिक है।
दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे आशाजनक अर्थव्यवस्थाओं में से एक कंबोडिया ने 2022 में 5.2 फीसदी की वृद्धि का अनुभव किया, जो 1998 और 2019 के बीच 7.7 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर पर आधारित है। सौदे के माध्यम से यूएई को मशीनरी, तेल और स्नेहक, और कारों और ऑटोमोटिव भागों में नए निर्यात अवसरों से लाभ होगा, जबकि कंबोडिया में लाभान्वित होने वाले प्रमुख निर्यातों में अनाज, फल, मांस, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, परिधान, जूते और चमड़े के सामान शामिल हैं।
इस सौदे से दोनों देशों के बीच लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे, यात्रा और पर्यटन परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश प्रवाह में तेजी आने की भी उम्मीद है। 2020 के अंत तक द्विपक्षीय FDI 3.8 मिलियन डॉलर था, जबकि 2022 की पहली छमाही के अंत में कंबोडिया में कुल यूएई निवेश प्रवाह लगभग 3 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी ने कहा, "कंबोडिया के साथ हमारे व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते का कार्यान्वयन हमारे विदेश व्यापार एजेंडे में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो तेजी से महत्वपूर्ण आसियान क्षेत्र में एक मजबूत और चुस्त भागीदार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करता है।"
कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री चाम निमुल ने कहा, "कंबोडिया-यूएई CEPA हम दोनों के लिए अद्वितीय है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग को बढ़ाएगा और अरब दुनिया और ASEAN के बीच बढ़ते संबंधों को मजबूत करेगा। ये दोनों क्षेत्र आज दुनिया में सबसे अधिक आर्थिक रूप से गतिशील क्षेत्रों में से एक हैं। इसलिए संभावित विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यूएई अरब बाजार के लिए कंबोडिया का आधार हो सकता है। इसी तरह कंबोडिया ASEAN क्षेत्र के लिए यूएई का आधार हो सकता है।"
मंत्री ने कंबोडिया की पेंटागोनल रणनीति चरण I विशेष रूप से पेंटागोनल 2: आर्थिक विविधीकरण और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि के साथ इसके संरेखण पर प्रकाश डाला।
व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यूएई के विदेशी व्यापार एजेंडे का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो दुनिया भर के सबसे गतिशील बाजारों के साथ अधिक मजबूत एकीकृत व्यापारिक संबंध स्थापित करना चाहता है।
कंबोडिया के अलावा यूएई ने कई अन्य देशों के साथ सीईपीए पर हस्ताक्षर और कार्यान्वयन किया है।
कंबोडिया के साथ नए व्यापार समझौते का पूरा विवरण यहां अर्थव्यवस्था मंत्रालय की वेबसाइट https://www.moec.gov.ae/en/cepa_cambodia पर पाया जा सकता है।
अनुवाद - पी मिश्र.