अबू धाबी, 11 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान को फोन पर कतर के अमीर हिज हाइनेस शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने संवेदना व्यक्त की।
बातचीत के दौरान, अमीर ने सोमालिया में एक आतंकवादी कृत्य के परिणामस्वरूप दुखद रूप से यूएई सशस्त्र बल के कई सदस्यों के शहीद पर अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की। सैनिक सोमाली सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण और सुधार के लिए प्रतिबद्ध थे। अमीर ने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
इसके अलावा कतर के अमीर ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं और सहानुभूति व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की। महामहिम ने दुख की इस घड़ी में यूएई के लिए कतर की एकजुटता और समर्थन की भी पुष्टि की।
यूएई के राष्ट्रपति ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए हिज हाइनेस शेख तामीम बिन हमद अल थानी की सराहना की।
अनुवाद - पी मिश्र.