मोहम्मद बिन राशिद ने WEF के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात की

दुबई, 11 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 से पहले दावोस, विश्व आर्थिक मंच (WEF) के संस्थापक और अध्यक्ष प्रोफेसर क्लॉस श्वाब से मुलाकात की, जो कल (सोमवार) दुबई में "भविष्य की सरकारों को आकार देना" विषय के तहत शुरू होगा।

बैठक में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आम दृष्टिकोण अपनाने के लिए सरकारों के बीच समन्वय के महत्व पर चर्चा की गई।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने विभिन्न देशों के लिए विकास रणनीतियां बनाने के लिए नए दृष्टिकोण और योजनाएं पेश करने के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास में योगदान देने वाले नई विचारों को पेश करने में दावोस फोरम की भूमिका की प्रशंसा की।

हिज हाइनेस ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए सभी देशों विशेषकर यूएई जैसी अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं को अपनी सफल रणनीतियों और मॉडलों को साझा करने की आवश्यकता है।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद ने आगे कहा, "वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए सहयोग और सफल रणनीतियों को साझा करने की आवश्यकता है।"

प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने शासन के लिए नए दृष्टिकोण को आकार देने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट के पिछले संस्करणों में सत्रों में खोजे गए विचार-विमर्श, संवाद और वार्ता की गुणवत्ता के साथ समृद्ध और सूचनात्मक विषयों की भी प्रशंसा की।

बैठक में दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के दूसरे उप शासक हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; अमीरात एयरलाइन और समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम; दुबई बंदरगाह और सीमा सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; कैबिनेट मामलों के मंत्री और WGS संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल अर्थव्यवस्था और दूरस्थ कार्य अनुप्रयोग राज्य मंत्री और WGS के उपाध्यक्ष उमर बिन सुल्तान अल ओलामा ने भाग लिया।

अनुवाद - पी मिश्र.