यूएई दूरदर्शी, रणनीतिक दृष्टिकोण का पक्षधर है: WEF संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष

दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दावोस, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर क्लाउस श्वाब ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) जैसी अंतरराष्ट्रीय सभाओं के आयोजन में यूएई द्वारा निभाई जाने वाली आवश्यक भूमिका की प्रशंसा की, जहां विश्व सरकारें और अंतरराष्ट्रीय संगठन साथ आते हैं।

प्रोफेसर क्लाउस श्वाब ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में WGS 2024 में अपनी भागीदारी के दौरान कहा, "दुबई और यूएई एक बहुत ही दूरदर्शी दृष्टिकोण और रणनीतिक दृष्टिकोण के लिए खड़े हैं।”

WGS 2024 आज दुबई में "भविष्य की सरकारों को आकार देने" विषय के तहत शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि दुनिया को बहुत सारे बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए, लेकिन बदलाव भले ही कभी-कभी प्रयास करना पड़े, अंततः एक बेहतर दुनिया की ओर ले जाएगा।

WGS 2024 12 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 25 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों व विश्व नेताओं, 85 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों, 140 सरकारों व विचारकों और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को एक साथ लाते हुए समिट प्रमुख वैश्विक भविष्य के रुझानों का पता लगाने का प्रयास करता है।

इस वर्ष के WGS एजेंडे में 110 से अधिक पूर्ण बैठकें, पैनल चर्चा और इंटरैक्टिव सत्र, 200 अंतर्राष्ट्रीय वक्ता और 23 मंत्रिस्तरीय बैठकें और कार्यकारी सत्र हैं जिनमें 300 से अधिक मंत्री भाग लेंगे।

अनुवाद - पी मिश्र.