दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संघीय राष्ट्रीय परिषद (FNC) की रक्षा, आंतरिक और विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुमी ने पुष्टि किया कि वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) में प्रतिभागियों की गुणवत्ता और विविधता यूएई की उस समय दुनिया को एक छत के नीचे लाने की क्षमता को दर्शाती है जब यह संघर्ष, संकट, विखंडन और कई ध्रुवीकरण का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समिट में सरकारी अधिकारियों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और बौद्धिक और तकनीकी लीडर्स सहित लगभग 4,000 प्रतिभागियों की मेजबानी की जाएगी, जिसे उन्होंने ''वास्तविक चुनौती'' बताया।
WGS के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में डॉ. अल नुमी ने कहा कि समिट के विषय हर देश के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकता के हैं व भविष्य के आयाम वाले हैं और इस बात पर जोर दिया गया है कि यूएई का प्रज्ञ नेतृत्व सभी के साथ साझेदारी बनाने के लिए उत्सुक है, जो खासकर उन मुद्दों पर जो समग्र रूप से मानवता को प्रभावित करते हैं।
उन्होंने वैश्विक सरकारी समिट के आयोजन में यूएई के व्यापक अनुभव और इन समिट में चर्चा की गई बातों को कार्यक्रमों, परियोजनाओं और साझेदारियों में बदलने की क्षमता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, बुनियादी ढांचे और अन्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, जो लोगों को प्रभावित करते हैं और उनके जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कामकाज की संस्कृति बनाने के यूएई के प्रयास सीधे तौर पर नागरिकों की सेवा करने और उन्हें निर्णय लेने और योगदान में शामिल करने से जुड़े हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.