दुबई, 13 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- "भविष्य की सरकारों को आकार देने" की थीम के तहत आयोजित मौजूदा वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 सरकारी और निजी क्षेत्र की संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है, जो वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।
समृद्ध भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित "निजी क्षेत्र भविष्य की सोच को कैसे बढ़ावा दे सकता है?" शीर्षक वाला एक सत्र आज शिक्षा और युवाओं के माइंड्स को बढ़ावा देने में निजी क्षेत्र और सरकारों की भूमिका का पता लगाया।
इस सत्र में एंडलेस के संस्थापक मैट डेलियो, जो एक टेक उद्यमी हैं और सुलभ कंप्यूटिंग समाधान बनाने के शौकीन हैं, ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशंस की मुख्य परिचालन अधिकारी अपर्णा बावा और टिकटॉक की उपाध्यक्ष हेलेना लेर्श, जो सरकारी संबंधों और नीति कार्यक्रमों को चलाने वाली टीम का नेतृत्व कर रही हैं, सहित कई विशेषज्ञ एकत्र हुए।
चर्चा ने शिक्षा के महत्वपूर्ण महत्व को रेखांकित किया। प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि पिछली पीढ़ियां पर्याप्त ज्ञान और कौशल से सुसज्जित होतीं, तो जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों को कम किया जा सकता था। सुविधाजनक चर्चाओं के माध्यम से सत्र में शिक्षा में तेजी लाने और पारंपरिक क्षेत्रों से परे इसकी पहुंच का विस्तार करने के लिए कई नई समाधान और नीतिगत सिफारिशें सामने आईं।
यूएई द्वारा लॉन्च किया गया WGS दुनिया के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सहभागिता के लिए एक वैश्विक मंच WGS 2024 चर्चा और कार्रवाई के लिए एक जीवंत मंच है। विभिन्न क्षेत्रों के 4,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ समिट में 80 अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर सरकारी संगठनों के 200 वक्ताओं के नेतृत्व में 110 इंटरैक्टिव सत्र होंगे।
अनुवाद - एस कुमार.