सरकारों के पास प्रौद्योगिकी को अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति

दुबई, 13 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने सभी सरकारों में प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) 2024 के दूसरे दिन के दौरान अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कहा, “हमारे पास प्रौद्योगिकी को अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह हर एक देश के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है और जिम्बाब्वे इसका अपवाद नहीं हो सकता। हमें प्रौद्योगिकी और संचार के आधुनिक तरीके, काम करने के आधुनिक तरीके को अपनाना होगा। प्रौद्योगिकी आगे बढ़ रही है और आप पीछे नहीं रह सकते। आपको इसे गले लगाना होगा।”

उन्होंने बताया कि WGS एक अवसर है जहां विभिन्न सरकारें मिल सकती हैं और आधुनिक, प्रगतिशील शासन के उच्च स्तर को बढ़ावा देने के लिए अपने देशों में शासन संरचनाओं का मूल्यांकन करने का प्रयास कर सकती हैं।

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने भी अपने देश और यूएई के बीच संबंधों को "उत्कृष्ट" बताया उन्हें और अधिक व्यापक बनाने की उनकी उत्सुकता पर ध्यान दिया।

अनुवाद - एस कुमार.