दुबई, 13 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फेडरेशन ऑफ यूएई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FCCI) के महासचिव हुमैद मोहम्मद बेन सलेम ने कहा कि यूएई और भारत के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) ने दोनों देशों में निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को मजबूत गति दी है।
अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में बेन सलेम ने अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यूएई और भारत के बीच विकास का सहयोग करने और व्यापार की मात्रा बढ़ाने के लिए FCCI के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।
उन्होंने यूएई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में भारतीय कंपनियों और व्यापार मालिकों की 205,000 से अधिक सदस्यता की उपस्थिति का उल्लेख किया, जो भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मूवमेंट को बढ़ावा देने में यूएई की रणनीतिक स्थिति के महत्व को बढ़ाता है।
उन्होंने कहा, "CEPA के कार्यान्वयन के दूसरे वर्ष में प्रवेश करने के साथ यूएई और भारतीय निजी क्षेत्रों द्वारा आयोजित गतिविधियां और कार्यक्रम 2023 में 140 से अधिक कार्यक्रमों तक पहुंच गए, जबकि जनवरी 2024 में विशेष व्यापार प्रदर्शनियों, सम्मेलनों, मंचों, द्विपक्षीय बैठकों और कार्यशालाओं सहित 25 से अधिक संयुक्त कार्यक्रम देखे गए।"
FCCI के महासचिव ने यूएई और भारतीय निजी क्षेत्रों के बीच विशिष्ट संबंधों के साथ विशेष रूप से यूएई-भारत CEPA पर हस्ताक्षर के बाद विभिन्न स्तरों पर उनके बीच विशिष्ट सहयोग के स्तर की प्रशंसा की।
उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति की प्रशंसा करते हुए निवेश और व्यापार आदान-प्रदान की मात्रा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रयासों का सहयोग करने के लिए यूएई में निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में फेडरेशन ऑफ यूएई चैंबर्स की उत्सुकता पर प्रकाश डाला।
अनुवाद - एस कुमार.