दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- PVBLIC फाउंडेशन के अध्यक्ष स्टीफन केपेल ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के बारे में जुड़ने का एक शानदार अवसर है।
WGS 2024 में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) से बात करते हुए केपेल ने कहा कि WGS के दौरान जिन बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई उनमें से एक SDG डेटा एलायंस है।
उन्होंने बताया, “यह एक ऐसा समूह है जो सबसे कम विकसित देशों और छोटे द्वीप विकासशील देशों के साथ काम करने और वास्तव में डेटा और नवाचार लाने के लिए साथ आया है।” उन्होंने उल्लेख किया कि लक्ष्य छोटे देशों और अल्प विकसित देशों को स्थिरता, आर्थिक विकास, नवाचार के संदर्भ में उनकी वर्तमान स्थिति को समझने में मदद करना है ताकि उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जा सके।
केपेल ने कहा कि पब्लिक फाउंडेशन इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि मीडिया, डेटा और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके दुनिया भर में स्थिरता को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
"भविष्य की सरकारों को आकार देना" विषय के तहत आयोजित 2024 समिट में 200 से अधिक प्रमुख वक्ता शामिल होंगे। मेगा-इवेंट में 15 वैश्विक मंचों और 110 से अधिक इंटरैक्टिव संवादों और सत्रों के माध्यम से छह मुख्य विषयों को शामिल किया गया है।
अनुवाद - पी मिश्र.