दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- आज दुबई में समाप्त हुआ वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 में यूरोप के प्रतिष्ठित लोगों की मजबूत उपस्थिति देखी गई, जिसने आयोजन की चर्चाओं को आकार दिया और वैश्विक सहयोग के लिए क्षेत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
प्रमुख प्रतिभागियों में सर्बिया की प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक थीं, जिन्होंने 2017 में 41 वर्ष की आयु में पदभार संभाला, जिससे वह दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्रियों में से एक बन गईं। उनकी उपस्थिति ने वैश्विक बातचीत को आकार देने में युवा नेताओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
एक और मजबूत यूरोपीय आवाज अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा की ओर से आई। उनके सत्र "70 फीसदी कैबिनेट: अल्बानिया के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में" ने महत्वपूर्ण रुचि पैदा की, जिससे 70 फीसदी महिलाओं से बनी कैबिनेट के उनके अग्रणी मॉडल पर चर्चा शुरू हो गई। इस पहल ने सरकारों के भीतर लैंगिक समानता और समावेशी नेतृत्व पर चर्चा शुरू कर दी।
ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने भी WGS मंच की शोभा बढ़ाई। "वैश्विक और राष्ट्रीय बदलाव: सरकारों के लिए अगले कदम और नीतियां" शीर्षक वाले अपने सत्र के दौरान, उन्होंने आज सरकारों के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों से निपटने पर अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए अपना बहुमूल्य अनुभव साझा किया।
ऑस्ट्रिया की सरकार में डिजिटलीकरण के राज्य सचिव फ्लोरियन टर्स्की ने इस बारे में बात की कि कैसे ऑस्ट्रियाई सरकार विशेष रूप से एआई के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के तेजी से विकास के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी रणनीतियों और नीतियों को अपना रही है।
वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 यूरोप के विविध दृष्टिकोणों से गूंज उठा, जिसमें विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रमुख नेताओं ने प्रतिनिधित्व किया।
निजी क्षेत्र के लीडर में एयरबस के सीईओ गिलौम फाउरी; कास्परस्की के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूजीन कास्परस्की; Spotify के मुख्य सार्वजनिक मामलों के अधिकारी डस्टी जेनकिंस शामिल थे।
इस वर्ष के प्रमुख वक्ताओं में से एक इग्नासियो गार्सिया अल्वेस थे, जो 2011 से आर्थर डी. लिटिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। अल्वेस 1992 में एक व्यवसाय विश्लेषक के रूप में आर्थर डी. लिटिल में शामिल हुए और 1998 में भागीदार बनने तक सभी सीढ़ियां चढ़ते रहे।
अनुवाद - पी मिश्र.