वैश्विक बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा का योगदान 12 फीसदी है: IAEA महानिदेशक

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने वैश्विक बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और इसके विकास पथ और ऊर्जा सुरक्षा में योगदान पर जोर दिया।

वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में ग्रॉसी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा वर्तमान में वैश्विक बिजली उत्पादन का लगभग 12 फीसदी हिस्सा है। उन्होंने अगले दो दशकों में इस हिस्सेदारी को 20 फीसदी से 25 फीसदी के बीच बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों को रेखांकित किया, जिससे परमाणु ऊर्जा को ऊर्जा मिश्रण के भीतर एक स्थिर और विनियमित घटक के रूप में स्थापित किया जा सके।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में प्रतिबद्धता बढ़ रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि पार्टियों के 28वें सम्मेलन (COP28) ने प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करने और नवीकरणीय स्रोतों के साथ परमाणु ऊर्जा कार्य की गति को तेज करने के मामले में परमाणु क्षेत्र में गुणात्मक उछाल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि उद्योग ने 20 से अधिक देशों से अपनी मौजूदा परमाणु क्षमताओं को तीन गुना करने की प्रतिबद्धता देखी है।

उन्होंने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्रमुख स्थान के लिए यूएई की भी सराहना की और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण अनुप्रयोग में एक प्रमुख योगदानकर्ता और क्षेत्र के भीतर एक अग्रणी के रूप में इसके महत्व की पुष्टि की।

IAEA महानिदेशक ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में उनके सहयोग की शुरुआत के बाद से यूएई के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कानूनी, राजनीतिक, तकनीकी और संस्थागत कारकों के महत्व पर जोर दिया। यह सहयोग एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में खड़ा है, जो यूएई के परमाणु क्षेत्र के व्यापक ऊर्जा मिश्रण में एकीकरण को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के सहयोग से आवश्यक क्षमताओं और संस्थागत ढांचे को तेजी से स्थापित करने में यूएई की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

अनुवाद - पी मिश्र.