यूएई गाजा पट्टी में यूएई फील्ड अस्पताल में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा प्रदान करने की पहल पर सहयोग कर रहा है

अबू धाबी, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने घोषणा किया कि वह गाजा पट्टी में अपने फील्ड अस्पताल में स्पेसएक्स के स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को पेश करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों और अस्पतालों के साथ साझेदारी में काम कर रहा है।

एक बयान में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि किया कि यह कदम चल रहे युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता में खड़े होने के यूएई के प्रयासों को रेखांकित करता है। वास्तविक समय वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संभावित जीवन रक्षक चिकित्सा परामर्श को सक्षम करने के लिए स्ट्रिप के फील्ड अस्पताल में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्रालय ने गाजा पट्टी के भीतर फिलिस्तीनियों की सेवा करने वाले अस्पतालों द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने में विश्वसनीय हाई-स्पीड इंटरनेट के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस संबंध में यूएई ने गाजा पट्टी को राहत और मानवीय सहायता की तत्काल, सुरक्षित, स्थायी और निर्बाध डिलीवरी के महत्व की पुष्टि की।

अनुवाद - पी मिश्र.