यूएई और भारत ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में तेजी लाने के लिए समझौता पर हस्ताक्षर किए

अबू धाबी, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के निवेश मंत्रालय और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत में डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विशेष जोर देने के साथ डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में द्विपक्षीय निवेश सहयोग के विस्तार के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता दोनों देशों के बीच डिजिटल बुनियादी ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अवसरों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह क्षेत्रीय और डिजिटल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में यूएई और भारत द्वारा उठाए गए नेतृत्व को दर्शाता है।

समझौता पर भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अलसुवैदी और भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने हस्ताक्षर किए।

समझौता के माध्यम से दोनों देश संयुक्त रूप से 2 गीगावाट तक की प्रारंभिक क्षमता के साथ भारत में डेटा सेंटर परियोजनाओं के विकास की तकनीकी और निवेश क्षमता का आकलन और मूल्यांकन करेंगे।

समझौता डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और R&D और इनोवेशन से संबंधित पहलुओं में निवेश को भी बढ़ावा देगा और सुविधा प्रदान करेगा। भारत में सुपरकंप्यूटर क्लस्टर की तैनाती का सहयोग करने के लिए दोनों देश सरकारी, सार्वजनिक, निजी क्षेत्रों और शिक्षाविदों द्वारा उपयोग के लिए 8 एक्साफ्लॉप्स की AI गणना क्षमता विकसित करने की तकनीकी और निवेश क्षमता का आकलन करेंगे।

यूएई 2023 में भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक और कुल मिलाकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सातवां सबसे बड़ा स्रोत था। भारत वर्तमान में डेटा सेंटर क्षमता के मामले में विश्व स्तर पर शीर्ष 15 देशों में एक स्थान रखता है, जो अपने विभिन्न क्षेत्रों में फैले 151 डेटा सेंटरों के नेटवर्क का दावा करता है। देश की इंटरनेट अर्थव्यवस्था 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2022 में 175 बिलियन डॉलर से काफी अधिक है।

यह वृद्धि काफी हद तक देश में उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच डिजिटल इंटरैक्शन के लिए व्यापक प्राथमिकता से प्रेरित है, जिसकी आबादी एक बिलियन से अधिक है। स्थानीय डेटा के घरेलू भंडारण को अनिवार्य करने वाली डेटा स्थानीयकरण नीतियों के साथ भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल "डिजिटल इंडिया" द्वारा यह प्रक्षेपवक्र और तेज हो गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसकी सेवाएं नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुलभ हैं। बढ़ती डेटा खपत के लिए उन्नत डिजिटल बुनियादी ढांचे और एक लचीले डेटा सेंटर पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता है।

समझौता यूएई और भारत में सार्वजनिक और निजी संगठनों के बीच संबंध बनाकर मजबूत और प्रभावी सहयोग बनाने पर केंद्रित है। यह ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सुविधाजनक बनाता है।

अनुवाद - पी मिश्र.