मकतूम बिन मोहम्मद और थेबा बिन मोहम्मद ने WGS में RTA और एतिहाद रेल के बीच समझौता पर हस्ताक्षर के गवाह बने

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और एतिहाद रेल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) और यूएई के राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के डेवलपर और ऑपरेटर एतिहाद रेल के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर किए गए।

वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 के दौरान हुए समझौता पर हस्ताक्षर एक संयुक्त उद्यम में पहला कदम है जो RTA को अपने एनओएल सिस्टम के माध्यम से टिकट बुकिंग और किराया भुगतान समाधान विकसित करने में मदद करेगा।

समझौता दुबई में डिजिटल परिवर्तन के लक्ष्य के साथ यूएई डिजिटल सरकार रणनीति 2025 और दुबई डिजिटल रणनीति का सहयोग करता है।

हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, “यह समझौता संघीय और स्थानीय संस्थाओं के बीच एकीकरण को बढ़ावा देगा। यह टिकट आरक्षण और भुगतान प्रणाली शुरू करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो पूरे यूएई में एतिहाद रेल के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। यह RTA के परिवहन साधनों और एतिहाद रेल के बीच एकीकरण को आगे बढ़ाने में एक मील का पत्थर है, जो यूएई के बड़े पैमाने पर परिवहन में बड़े पैमाने पर वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।”

समझौते पर बात करते हुए हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने अपने सामूहिक प्रयासों को एकजुट करने में एतिहाद रेल और RTA के बीच साझेदारी के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि ये योजनाएं राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के व्यापक ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

हस्ताक्षर समारोह में कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी भी उपस्थित थे। समझौते पर महानिदेशक, RTA के कार्यकारी निदेशक मंडल के अध्यक्ष मटर अल टायर और एतिहाद रेल के सीईओ शादी मलक ने हस्ताक्षर किए।

एतिहाद रेल और RTA के बीच साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क पर एक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हुए उच्च-मानक यात्री ट्रेनों को विकसित करने के एतिहाद रेल के प्रयासों को बढ़ावा देना है। यूएई के नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस नेटवर्क ने यूएई के परिवहन और बुनियादी ढांचे पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से एक उच्च स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त यह एक प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक परिवहन केंद्र के रूप में यूएई की स्थिति के अनुरूप एक विविध और व्यापक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देता है।

मटर अल टायर ने कहा, “यह समझौता एतिहाद रेल के साथ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के एकीकरण का सहयोग करता है, जिसका उद्देश्य ट्रेन द्वारा दुबई और अन्य अमीरात में यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यह पहल सरकारी और निजी संस्थाओं के बाहरी भागीदारों द्वारा पेश की जाने वाली विभिन्न सेवाओं, उत्पादों और समाधानों में नोल कार्ड के उपयोग को व्यापक बनाने की एनओएल की रणनीति के अनुरूप भी है। इसका उद्देश्य एक ही कार्ड में कई सेवाओं को समेकित करके एनओएल कार्ड उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बढ़ाना है, जिससे व्यापक प्रथम और अंतिम-मील रणनीति के कार्यान्वयन के माध्यम से राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के विकास में योगदान दिया जा सके।”

“इसके अलावा यह पहल विभिन्न संस्थाओं विशेष रूप से शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मानकों और प्रथाओं के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन में शामिल संस्थाओं के साथ सहयोग बढ़ाने के RTA के लक्ष्य का सहयोग करती है।”

अनुवाद - पी मिश्र.