सरकारी कामकाज में AI को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी: IBM रिसर्च के निदेशक

दुबई, 15 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- IBM रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक डेरियो गिल ने हाल ही में संपन्न वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) के दौरान सरकारी कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को प्राथमिकता देने की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने दुनिया की सबसे गंभीर तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए एक मंच के रूप में समिट के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर बढ़ते जोर, जो अब व्यापार जैसे क्षेत्रों के बराबर है, ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए सरकारों, निजी संस्थाओं और शिक्षा जगत को साथ लाने में WGS की सफलता को रेखांकित किया है।

WGS के दौरान अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में IBM रिसर्च के निदेशक ने AI को सरकारी काम को प्रभावित करने वाले सबसे परिवर्तनकारी तत्वों में से एक के रूप में पहचाना।

उन्होंने तीन प्रमुख आयामों को रेखांकित किया जहां AI सरकारों को सशक्त बनाता है: पहला, प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और समुदाय को सेवाएं प्रदान करके सरकारी काम को बेहतर बनाने के व्यापक अवसर हैं। दूसरे, सरकारें इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और अनुसंधान का सहयोग करने के लिए AI का लाभ उठा सकती हैं। तीसरा, शासन और नवाचार को बढ़ावा देना हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि इन तीन आयामों के माध्यम से सरकारी कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है।

अनुवाद - पी मिश्र.