वर्ल्ड लॉरेट्स एसोसिएशन के महासचिव ने WGS 2024 के उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा की

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वर्ल्ड लॉरेट्स एसोसिएशन (WLA) के महासचिव वांग होउ ने मानवता के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 के विषयों की प्रशंसा की।

वांग होउ ने समिट के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को बताते हुए उत्कृष्ट संगठन के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त किया कि दुबई ने उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मंचों की मेजबानी के लिए एक अच्छी प्रतिष्ठा बनाई है।

उन्होंने बताया कि WLA में अब 80 से अधिक नोबेल पुरस्कार विजेताओं सहित 180 से अधिक सदस्य शामिल हैं और वे यूएई में प्रासंगिक संस्थाओं के साथ सहयोग करने और अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि समिट में अंतरिक्ष यान और रोबोट जैसे परिष्कृत मॉडल प्रदर्शित किए गए, जो भविष्य के रुझानों के संकेतक हैं, जो आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के साथ संरेखित शैक्षिक प्रणालियों को विकसित करने के महत्व पर जोर देते हैं। उन्होंने अमेरिका और फिनलैंड की शैक्षिक प्रणालियों को ऐसे उदाहरण के रूप में देखा, जिनसे दुनिया भर के देश लाभान्वित हो सकते हैं।

वांग ने विकासशील देशों में शिक्षा के भविष्य में योगदान करने के लिए फेडरेशन की तत्परता की पुष्टि की।

अनुवाद - पी मिश्र.