दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (EBRD) में दक्षिणी और पूर्वी भूमध्यसागरीय (SEMED) क्षेत्र के प्रबंध निदेशक हेइके हरमगार्ट ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद यूएई अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक विकास संभावनाओं की पुष्टि की।
दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के साथ एक इंटरव्यू में हरमगार्ट ने कहा कि यूएई में अपने रणनीतिक स्थान और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने के कारण उत्कृष्ट विकास संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व क्षेत्र क्षेत्रीय एकीकरण और इन देशों से नवीकरणीय ऊर्जा के निर्यात के लिए विशेष रूप से ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य क्षेत्रों में मध्यम अवधि के अवसरों से समृद्ध है।
WGS में उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर हरमगार्ट ने समिट में भाग लेने पर EBRD का गौरव व्यक्त किया और इसे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया जो न केवल सरकारों, बल्कि निजी क्षेत्र के विकास भागीदारों को भी साथ लाता है।
अनुवाद - पी मिश्र.