WGS विकासशील देशों में निवेश आकर्षित करने का एक अवसर: मेडागास्कर के संस्कृति मंत्री

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मेडागास्कर के संचार और संस्कृति मंत्री ऑगस्टिन एंड्रियामाननोरो ने डिजिटल परिवर्तन में अपने देश के विस्तार और कई क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के सुचारु परिवर्तन का अनावरण किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) में विश्व सरकारों की उपस्थिति सर्वोत्तम सरकारी प्रथाओं और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक अनुप्रयोगों के उपयोग पर योग्य और प्रशिक्षित करने के अवसरों के बारे में जानने का एक अवसर है।

दुबई में WGS में अपनी भागीदारी के दौरान अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में एंड्रियामाननोरो ने कहा कि विकासशील देशों को सतत विकास हासिल करने, गरीबी से निपटने और खाद्य सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का समाधान खोजने के लिए नए और अभिनव तरीकों की जरूरत है।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दुबई में WGS उन अवसरों में से एक है जिसमें मेडागास्कर में पूंजी और एयरलाइन कंपनियों को आकर्षित करने के लिए अच्छी तरह से निवेश किया जाना चाहिए।

मेडागास्कर के संचार और संस्कृति मंत्री ने बताया कि दुनिया इंटरनेट और तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंचों में मेडागास्कर की भागीदारी छोटे देशों को अपने विकास के अवसरों को प्रदर्शित करने के साथ अन्य सरकारों के सफल अनुभवों से सीखने की अनुमति देती है।

उन्होंने अपने देश और यूएई के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा की, जिसमें एक शैक्षिक कार्यक्रम पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करना भी शामिल है, जिसमें यूएई मेडागास्कर में लगभग दस लाख युवाओं को प्रशिक्षित और योग्य बनाएगा।

अनुवाद - पी मिश्र.