अबू धाबी, 15 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- क्यूबा के प्रधानमंत्री मैनुअल मारेरो क्रूज़ ने आज यूएई की अपनी आधिकारिक यात्रा के रूप में क्यूबा में यूएई के राजदूत हज्जा अहमद अल काबी, कई वरिष्ठ अधिकारियों और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ शेख जायद ग्रैंड मस्जिद (SZGM) का दौरा किया।
क्यूबा के प्रधानमंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे की शुरुआत स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान के अंतिम विश्राम स्थल की यात्रा के साथ की और संस्थापक पिता के गुणों और प्रज्ञ दृष्टिकोण को याद किया जिसने दुनिया के विभिन्न देशों के बीच सहिष्णुता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की संस्कृति को समृद्ध किया।
क्यूबा के प्रधानमंत्री ने मस्जिद का दौरा किया और उन्हें इसके हॉल और बाहरी गलियारों के बारे में जानकारी दी गई।
दौरे के दौरान, उन्हें मस्जिद के संदेश के बारे में जानकारी दी गई, जो देश के स्वर्गीय संस्थापक की समृद्ध विरासत से प्रेरित सह-अस्तित्व, सहिष्णुता और अन्य संस्कृतियों के प्रति खुलेपन की धारणाओं को उजागर करता है और इस्लामी संस्कृति के वास्तविक सार को उजागर करने और दुनिया भर में अंतर-सांस्कृतिक संचार को बढ़ावा देने में मस्जिद की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया गया।
यात्रा के अंत में क्यूबा के प्रधानमंत्री को केंद्र के दो विशिष्ट प्रकाशन प्रस्तुत किए गए।
अनुवाद - एस कुमार.