यूएई नवाचार के लिए पसंदीदा देश: NGC इंटरनेशनल एडवाइजरी

दुबई, 15 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- APCO वर्ल्डवाइड कंपनी NGC इंटरनेशनल एडवाइजरी के सीईओ मोहम्मद बहा ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई नवाचार के लिए पसंदीदा देश बन गया है।

WGS 2024 में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) से बात करते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि WGS वैश्विक सरकारों के कई अधिकारियों से मिलने का एक शानदार अवसर है।

उन्होंने कहा, “यूएई सरकार के प्रमुख सरकारी अधिकारियों के साथ हमारी अद्भुत बैठकें हुईं। लेकिन साथ ही यह वैश्विक सरकारों के कई सरकारी अधिकारियों से मिलने का भी एक शानदार अवसर है।”

बहा ने उल्लेख किया कि उन्होंने रणनीतिक और दूरदर्शी परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए निजी क्षेत्र और सरकार के लिए कार्यान्वयन के अवसरों पर चर्चा की है।

उन्होंने कहा, "यदि आप उन परियोजनाओं के बारे में सोच रहे हैं जिनका आप इस क्षेत्र में परीक्षण करना चाहते हैं, तो यूएई नवाचार के लिए पसंदीदा देश बन गया है और मुझे इस वर्ष इस वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट का हिस्सा बनने पर वास्तव में गर्व है।"

अनुवाद - एस कुमार.