EAD ने अबू धाबी के पहले दुर्लभ ग्रीन कछुए के घोंसले का रिकॉर्ड बनाया

अबू धाबी, 19 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अपने वार्षिक कछुआ सर्वेक्षण के दौरान और समुद्री मूल्यांकन और संरक्षण कार्यक्रम के रूप में अबू धाबी पर्यावरण एजेंसी (EAD) ने अल धफरा क्षेत्र में मुख्य हॉक्सबिल कछुए के घोंसले के स्थानों में से एक पर 'ग्रीन कछुओं' का पहला घोंसला दर्ज किया।

हालांकि अबू धाबी के जल में ग्रीन कछुए बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं लेकिन घोंसले बनाने की गतिविधि की कभी सूचना नहीं मिली है।

EAD में स्थलीय और समुद्री जैव विविधता क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक अहमद अल हाशमी ने कहा, “इस वर्ष किए गए हमारे रात्रिकालीन कछुआ सर्वेक्षणों में से एक के दौरान, हमने अपने मुख्य हॉक्सबिल कछुए के घोंसले वाले स्थानों में से एक पर एक ग्रीन समुद्री कछुए को घोंसला बनाते हुए देखा। अबू धाबी के अपतटीय द्वीपों को हॉक्सबिल कछुए के घोंसले के शिकार स्थलों के रूप में जाना जाता है, हालांकि, इस खोज को एक विपथन माना जाता है और इसे यूएई और अरब की खाड़ी के देशों में ग्रीन कछुए के घोंसले के व्यवहार के छिटपुट रिकॉर्ड में जोड़ा जाएगा।”

“हम आम तौर पर सभी मान्यता प्राप्त और संभावित घोंसले वाले क्षेत्रों की वार्षिक निगरानी करते हैं और हालांकि ग्रीन कछुए अबू धाबी में समुद्री घास के मैदानों पर बड़े पैमाने पर भोजन करते हैं, लेकिन यह सुझाव देने के लिए कभी कोई सबूत नहीं मिला है कि उन्होंने अमीरात के भीतर किसी अन्य स्थान पर घोंसला बनाया है। हमने अबू धाबी के ग्रीन कछुओं पर पिछले उपग्रह ट्रैकिंग अध्ययनों से भी देखा है कि अधिकांश हमारे जल में लौटने से पहले घोंसले के लिए ओमान में चले गए हैं।”

“हमने 2022 में 193 घोंसलों की तुलना में इस वर्ष कुल 247 हॉक्सबिल कछुए के घोंसले भी दर्ज किए, जिसमें 72 फीसदी अंडे देने में सफलता मिली - जो अबू धाबी के जल में इस प्रजाति की जनसंख्या स्थिरता का संकेत है। घोंसला बनाने की गतिविधि में यह वृद्धि समुद्री कछुओं की आबादी की रक्षा के लिए EAD के चल रहे प्रयासों को दर्शाती है, जिसमें घोंसला बनाना एक स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख संकेतक के रूप में देखा जाता है।”

दुनिया भर में समुद्री कछुओं की सात प्रजातियाँ पाई जाती हैं। चार को अबू धाबी के जल में देखा जा सकता है, जिनकी कुल आबादी 6,000 से अधिक है - जिनमें से दो हॉक्सबिल और ग्रीन कछुए मुख्य रूप से यहां पाए जाते हैं, दो अन्य प्रजातियां लॉगरहेड कछुआ और ओलिव रिडले कछुए को कभी-कभार विजिटर्स माना जाता है।

अबू धाबी में अधिकांश हॉक्सबिल और ग्रीन कछुए अबू अल अब्याद और बू तिनाह द्वीपों के बीच अल धफरा क्षेत्र के जल में और अल यासत और मुहयिमत द्वीपों की सीमा से लगे जल में देखे गए हैं। ये क्षेत्र व्यापक समुद्री घास बिस्तर, समुद्री शैवाल और मूंगा चट्टान आवास प्रदान करते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.