यूएई पास का उपयोग 2023 में 7.2 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक बढ़ गया: माजिद अल मेस्मार

अबू धाबी, 19 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दूरसंचार और डिजिटल सरकार नियामक प्राधिकरण (TDRA) के महानिदेशक माजिद सुल्तान अल मेस्मार ने पुष्टि किया कि यूएई की डिजिटल पहचान (यूएई पास) ने राष्ट्रीय डिजिटल परिवर्तन यात्रा में गुणात्मक उछाल लगाई है और उपयोगकर्ताओं को दस्तावेज़ जमा करने या कागजात पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता के बिना सेवाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान की है।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यूएई पास उपयोगकर्ताओं की संख्या 2022 में 4.6 मिलियन से बढ़कर 2023 में 7.2 मिलियन हो गई है, जिसमें 57 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो यह दर्शाता है कि ये संख्या 2024 में बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि यूएई पास 35 प्रकार के विश्वसनीय डिजिटल दस्तावेज़ों को सक्षम बनाता है और उपयोगकर्ताओं के लिए 8.8 मिलियन विश्वसनीय डिजिटल दस्तावेज़ जारी किए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि डिजिटल सत्यापन प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ताओं को दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से सत्यापित करने और उनकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की अनुमति देता है। प्लेटफ़ॉर्म ने 230 हजार से अधिक दस्तावेज़ों के लिए डिजिटल सत्यापन सेवा प्रदान की है और उपयोगकर्ताओं को दस्तावेज़ के स्रोत और वैधता को सत्यापित करने की भी अनुमति देता है, जबकि सेवा इकाई को दस्तावेज़ की प्रामाणिकता को सत्यापित करने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने कहा, "यूएई सरकार का आधिकारिक पोर्टल, U.ae, यूएई सरकार के लिए आधिकारिक प्रवेश द्वार और सरकारी जानकारी और सेवाओं के लिए मुख्य संदर्भ के रूप में कार्य करता है। यह कई चरणों से गुजरा है, जिससे आज यह यूएई से जानकारी चाहने वाले या कोई सरकारी सेवा प्राप्त करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए एक संदर्भ के रूप में मौजूद है।"

उन्होंने कहा, "पोर्टल के नए संस्करण के लॉन्च और जानकारी प्रदान करने और सेवा डिजाइन में उपयोगकर्ताओं को शामिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पोर्टल उपयोगकर्ताओं की संख्या 2017 में सालाना डेढ़ मिलियन से बढ़कर 2023 में लगभग 17.5 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई है। व्यूज की संख्या 3.7 मिलियन से बढ़कर 41.6 मिलियन हो गई और विजिट्स की संख्या 2 मिलियन से बढ़कर 27.3 मिलियन हो गई।"

उन्होंने कहा कि यूएई नई प्रौद्योगिकियों के साथ उपयोगकर्ता-केंद्रित संचालन के लिए सरकार-एकीकृत साझा सेवाओं पर जोर देते हुए डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2023 के सफल डिजिटल संसदीय चुनावों ने सरकार और प्रौद्योगिकी भागीदारों के सहयोग से स्मार्ट सिस्टम समिति द्वारा प्रबंधित एक मजबूत डिजिटल वोटिंग प्रणाली और बुनियादी ढांचे के साथ डिजिटलीकरण में देश की प्रगति को प्रदर्शित किया। यह उपलब्धि भविष्य के राष्ट्रीय प्रयासों के लिए एक मिसाल कायम करती है।

अल मेस्मार ने कहा कि यूएई में डिजिटल चुनावी प्रक्रिया ने पंजीकरण से लेकर मतदान तक पूर्ण डिजिटलीकरण हासिल किया, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दूरस्थ मतदान के लिए 92.69 फीसदी का उच्च मतदान हुआ। डिजिटल चैनलों के उपयोग से देश के बाहर से मतदाताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और परिचालन लागत और मतदान के समय में कमी आई। 2023 के चुनावों ने देश की 99 फीसदी की उच्च इंटरनेट उपयोग दर का लाभ उठाते हुए विश्व स्तर पर अद्वितीय पूर्ण डिजिटल चुनावी अनुभव का उदाहरण दिया।

अनुवाद - पी मिश्र.