ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 3' के रूप में 14-ट्रक यूएई सहायता काफिला गाजा पट्टी में प्रवेश किया

एल अरिश, 19 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- "गैलेंट नाइट 3" मानवतावादी ऑपरेशन ने मौजूदा परिस्थितियों के दौरान फिलिस्तीनी लोगों को सहयोग और राहत देने के यूएई के प्रयासों के रूप में मिस्र के राफा बॉर्डर क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी में एक नए सहायता काफिले के प्रवेश की घोषणा की।

अमीराती सहायता काफिले में टेंट, चिकित्सा आपूर्ति और विभिन्न खाद्य पदार्थों सहित 300 टन से अधिक मानवीय सहायता ले जाने वाले 14 ट्रक शामिल हैं।

यूएई गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने, उनकी पीड़ा को कम करने और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना जारी रखता है।

18 फरवरी, 2024 तक "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के माध्यम से फिलिस्तीनी लोगों को प्रदान की गई अमीराती सहायता 163 मालवाहक विमानों, दो मालवाहक जहाजों और 476 ट्रकों के माध्यम से 15,755 टन से अधिक हो गई। गाजा के अंदर फील्ड अस्पताल द्वारा प्राप्त मामलों की संख्या 5,123 तक पहुंच गई।

यूएई ने प्रति दिन 1.2 मिलियन गैलन की उत्पादन क्षमता वाले छह अलवणीकरण संयंत्र स्थापित किए थे, जिससे गाजा आबादी को लाभ हुआ था। इसके अतिरिक्त गाजा पट्टी में प्रवेश की तैयारी के लिए पांच स्वचालित बेकरियों को मिस्र के शहर अल अरिश में भेजा गया है।

अनुवाद - पी मिश्र.