यूएई के राष्ट्रपति ने कांगो के राष्ट्रपति से मुलाकात की

अबू धाबी, 19 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज कांगो के राष्ट्रपति महामहिम फेलिक्स त्सेसेकेदी से मुलाकात की, जो यूएई की कामकाजी यात्रा पर हैं।

कसर अल साथी में हुई बैठक के दौरान, हिज हाइनेस और महामहिम राष्ट्रपति त्सेसेकेदी ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रगति पर चर्चा की, जो विशेष रूप से विकास, आर्थिक, निवेश, व्यापार, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में निवेश को विविधता देने और बढ़ावा देने में जो विकास, प्रगति और स्थायी समृद्धि का सहयोग करते हैं और दोनों देशों के सामान्य हितों की सेवा करते हैं।

दोनों नेताओं ने आपसी चिंता के कई मुद्दों और घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

अनुवाद - पी मिश्र.