Gulfood वैश्विक बाजारों के बीच सेतु के रूप में दुबई की बढ़ती स्थिति को दर्शाता है

दुबई, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- गेम-चेंजिंग विचारों को साझा करने, नई साझेदारियां बनाने और आकर्षक नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए 19-23 फरवरी 2024 तक दुबई में आयोजित होने वाले Gulfood 2024 में दुनिया भर के खाद्य उद्योग के लीडर जुटे हैं।

5,500 से अधिक प्रदर्शकों और 190 से अधिक देशों के विजिटर्स के साथ Gulfood उद्योग के भविष्य को आकार देने में अग्रणी है।

दुनिया भर में खाद्य और पेय पदार्थों की सोर्सिंग के लिए दुनिया की सबसे बड़ी वार्षिक सभा Gulfood वैश्विक खाद्य क्षेत्र की विशाल और विविध पेशकशों में भविष्य को आकार देने वाले F&B नवाचारों से लेकर सुपरफूड्स तक एक खिड़की प्रदान करती है जो हमारी प्लेटों और तालू को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। मिशेलिन-तारांकित शेफ की दुनिया की सबसे बड़ी सभा के प्रदर्शन से लेकर उद्योग विचारकों के साथ बातचीत तक के अनूठे अनुभवों के साथ Gulfood खोज और अवसरों से भरपूर है।

Gulfood की निरंतर सफलता एक बार फिर दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) के उद्योग संपर्क और ज्ञान आदान-प्रदान के लिए दुनिया के अग्रणी केंद्र बिंदु के रूप में लगातार वृद्धि को दर्शाती है। DWTC दुबई की बैठकों, प्रोत्साहनों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों (MICE) क्षेत्र का दिल है, जिसने वर्षों से दुनिया भर के बाजारों, उद्योगों और नवाचार के लिए एक सेतु के रूप में काम किया है। यह क्षेत्र दुबई आर्थिक एजेंडा D33 के अनुरूप अमीरात की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसका लक्ष्य दुबई की अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना करने और अगले दशक तक इसे दुनिया की शीर्ष तीन शहरी अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में पहुंचाना है। एजेंडा में 2033 तक विदेशी व्यापार को एईडी25.6 ट्रिलियन तक बढ़ाने का भी लक्ष्य है।

अकेले 2022 में DWTC ने 97 प्रदर्शनियों और सम्मेलनों सहित कुल 244 MICE, व्यापार और उपभोक्ता कार्यक्रमों की मेजबानी करते हुए 1.98 मिलियन से अधिक प्रतिभागियों और विजिटर्स का स्वागत किया। इसने 37,000 से अधिक प्रदर्शनी कंपनियों को भी आकर्षित किया, जिनमें से 72 फीसदी अंतर्राष्ट्रीय थीं।

अनुवाद - पी मिश्र.