फ्लाईदुबई ने 2023 में एईडी2.1 बिलियन का शुद्ध लाभ दर्ज किया

दुबई, 22 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फ्लाईदुबई ने आज 31 दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाले अपने वित्तीय वर्ष के लिए रिकॉर्ड-तोड़ वार्षिक परिणामों की घोषणा की, जिसमें शुद्ध लाभ एईडी2.1 बिलियन (572 मिलियन डॉलर) तक पहुंच गया, जो 2022 की तुलना में 75 फीसदी की वृद्धि है, जो वाहक के अब तक के सबसे मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

इस बीच कंपनी का कुल वार्षिक राजस्व 2022 में एईडी9.1 बिलियन (2.5 बिलियन डॉलर) की तुलना में एईडी11.2 बिलियन (3 बिलियन डॉलर) हो गया, जो 2022 की तुलना में 23 फीसदी की वृद्धि है। फ्लाईदुबई ने 2022 की तुलना में 31 फीसदी की वृद्धि के साथ अपने नेटवर्क पर 13.8 मिलियन यात्रियों को पहुंचाया। वाहक ने 13 नए विमानों की डिलीवरी ली और 84 विमानों के साथ 2023 को समाप्त किया।

2023 के वित्तीय परिणामों पर बात करते हुए फ्लाईदुबई के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने कहा, "अपने परिचालन के 15वें वर्ष में फ्लाईदुबई यूएई के विमानन उद्योग में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक और दुबई की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरा है। इसके ठोस व्यवसाय मॉडल ने वाहक को चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी अपने परिचालन बेड़े को दोगुना करने और महामारी के बाद से अपने नेटवर्क का विस्तार करने में सक्षम बनाया है।”

फ्लाईदुबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैथ अल गैथ ने कहा, “अपने पिछले मजबूत प्रदर्शन से गति प्राप्त करते हुए हमने एयरलाइन के इतिहास में सबसे लाभदायक वर्ष हासिल करने के लिए सभी महामारी-पूर्व स्तरों को पार करना जारी रखा। हमारे नेतृत्व और प्रमुख साझेदारों का हम पर भरोसा हमें अधिक सुविधाओं से वंचित बाजारों को दुबई से जोड़ने और अधिक यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता पर कायम है। 2009 में हमारी पहली उड़ान शुरू होने के बाद से 108 मिलियन से अधिक यात्रियों ने फ्लाईदुबई को चुना है, जो हमारी पेशकश और हमारे नाम पर हमारे शहर के आकर्षण को साबित करता है।"

लागत और राजस्व प्रदर्शन

फ्लाईदुबई की समापन नकदी और नकद समकक्ष स्थिति (भविष्य में विमान डिलीवरी के लिए प्री-डिलीवरी भुगतान सहित) पिछले साल एईडी4.3 बिलियन की तुलना में एईडी4.8 बिलियन तक पहुंच गई।

ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण ईंधन की लागत एयरलाइन के लिए एकल उच्चतम परिचालन लागत बनी हुई है, जो कुल वार्षिक परिचालन लागत का 32 फीसदी है। एयरलाइन ने ईंधन हेजिंग विकल्प तलाशना जारी रखा है और पिछले साल इसने अपनी ईंधन आवश्यकता का 12 फीसदी हेजिंग किया था।

आपरेशनल प्रदर्शन

फ्लाईदुबई ने 17 रूट लॉन्च किए और 2023 को अश्गाबात, काहिरा स्फिंक्स, कोर्फू (सीजनल), काबुल, मिलान, मोगादिशू, नेओम, ओलबिया (सीजनल), पोजनान, श्यामकेंट और सेंट पीटर्सबर्ग सहित 52 देशों में 122 गंतव्यों के नेटवर्क के साथ समाप्त किया। थाईलैंड में क्राबी और पटाया में परिचालन की शुरूआत ने फ्लाईदुबई की दक्षिण पूर्व एशिया में वापसी को चिह्नित किया।

अनुवाद - पी मिश्र.