दुबई, 22 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष अब्दुल अजीज अब्दुल्ला अल घुरेयर ने भविष्यवाणी किया कि दुबई की अर्थव्यवस्था इस साल लगभग 5 फीसदी बढ़ेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि दुबई को मजबूत बुनियादी ढांचे, आकर्षक कारोबारी माहौल और वर्ष के मध्य से शुरू होने वाली ब्याज दरों में अपेक्षित कमी से लाभ होता है।
दुबई चैंबर्स द्वारा आयोजित वार्षिक मीडिया ब्रीफिंग के मौके पर अल घुरेयर ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को बताया कि ब्याज दरों में हालिया वृद्धि को जल्द ही उलट दिया जाएगा, जिससे उधार दरों में गिरावट आएगी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि 5 या 6 फीसदी तक पहुंचने वाली उच्च ब्याज दरें अभी भी कई देशों की तुलना में कम हैं, जो मजबूत कंपनियों की स्थापना का सहयोग करती हैं जो सस्ती तरलता पर निर्भर नहीं हैं और केवल कम ब्याज दरों के कारण उधार ले रही हैं।
अल घुरेयर ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली उपलब्धियाँ विकास के रुझान का समर्थन करती हैं और वर्तमान व भविष्य के लिए अनुकूल कार्य वातावरण बनाती हैं। उन्हें उम्मीद थी कि बड़े पैमाने पर बन रही साझेदारियों से दुबई का विदेशी व्यापार 5 फीसदी से अधिक बढ़ेगा।
उन्होंने विभिन्न कंपनियों को लॉजिस्टिक सेवाएं प्रदान करने में उनकी वैश्विक दक्षता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात और पुनः निर्यात की सुविधा में डीपी वर्ल्ड के बंदरगाहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
2023 में दुबई चैंबर के प्रदर्शन पर विचार करते हुए अल घुरेयर ने जारी किए गए नए लाइसेंसों में उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
उन्होंने दुबई में बड़ी कंपनियों की स्थापना में पर्याप्त वृद्धि पर भी चर्चा की, जिसका श्रेय अमीरात के बुनियादी ढांचे और एकीकृत वातावरण को दिया गया, जिससे स्थानीय व्यवसायों, प्रमुख वैश्विक निगमों, छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों और डिजिटल कंपनियों सहित विभिन्न प्रकार की कंपनियों को आकर्षित किया गया।
अल घुरेयर ने डिजिटल कंपनियों की स्थापना में उल्लेखनीय वृद्धि का उल्लेख किया, जिसका लक्ष्य 2031 तक दुबई की अर्थव्यवस्था में डिजिटल अर्थव्यवस्था का 20 फीसदी से अधिक योगदान करना है।
अनुवाद - पी मिश्र.