SDG पर राष्ट्रीय समिति ने 2030 संयुक्त राष्ट्र लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय डेटा कार्य योजना को अपनाया

दुबई, 22 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- SDG पर यूएई की राष्ट्रीय समिति ने हाल ही में दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में "SDG इन एक्शन फोरम" के रूप में 2024 की पहली बैठक आयोजित की।

प्रतिस्पर्धात्मकता और अनुभव विनिमय के लिए कैबिनेट मामलों के उप मंत्री, सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला नासिर लुट्टा ने सभी सरकारी निकायों के बीच सहयोग के महत्व और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय प्रयासों को तेज करने और यूएई के सतत विकास एजेंडे को लक्षित करने के लिए साझेदारी का सहयोग करने के लिए काम करने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संघीय प्रतिस्पर्धात्मकता और सांख्यिकी केंद्र (FCSC) के प्रबंध निदेशक हनान मंसूर अहली ने की, जो सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति के सचिवालय की भूमिका निभाते हैं। अहली ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं और पहलों को सक्रिय करने में समिति के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की, जो सकारात्मक प्रभाव और अगली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य के निर्माण में योगदान करते हैं।

वैश्विक स्तर पर सतत विकास के क्षेत्र में यूएई की नेतृत्व भूमिका पर जोर देते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता और अनुभव विनिमय के लिए कैबिनेट मामलों के उप मंत्री, सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला नासिर लुट्टा ने कहा, "समिति की बैठक अधिक विस्तृत क्षितिज की ओर सतत विकास का मार्गदर्शन करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करती है। इसके अतिरिक्त यह न केवल रणनीतियों को आकार देने में बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में भी सरकार और निजी क्षेत्रों के बीच टीम वर्क और करीबी सहयोग की आवश्यक भूमिका की गहन समझ को रेखांकित करता है।”

लुट्टा ने पुष्टि किया कि वांछित प्रगति प्राप्त करने में यूएई के योगदान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थिरता प्राप्त करने के माध्यम से कोई भी पीछे न रहे और 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समाजों के साथ सहयोग आवश्यक है।

बैठक के दौरान वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 में "SDG इन एक्शन फोरम" कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए; जिसमें 13 सत्रों में दुनिया भर के मंत्रियों, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, निर्णय निर्माताओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और 300 से अधिक प्रतिभागियों का प्रतिनिधित्व शामिल है। समिति ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए यूएई राष्ट्रीय डेटा कार्य योजना को भी अपनाया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर डेटा विश्लेषण में हुई प्रगति को मापना और इसकी सटीकता सुनिश्चित करना है।

अहली ने कहा, “हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति मध्य बिंदु पर है और अधूरी है। देशों को 17 सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित डेटा की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करना चाहिए, जिसका उद्देश्य सभी के लिए बेहतर और अधिक स्थायी भविष्य सुरक्षित करना है। ये लक्ष्य हमारे सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किए गए हैं।”

FCSC के प्रबंध निदेशक ने कहा, "अरब देशों में SDG पर डेटा की उपलब्धता में 2020 और 2023 के बीच उल्लेखनीय 6 फीसदी की वृद्धि के साथ निरंतर सुधार दिख रहा है। ESCWA संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, जिसने समय-समय पर पूर्ण डेटा की निगरानी करने और वास्तविक समय में उपलब्धियों को ट्रैक करने के लिए विशेष तकनीकी टीमों का एक नेटवर्क स्थापित किया है, इसमें महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।”

FCSC में सांख्यिकी और डेटा विज्ञान क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद हसन ने ज्ञान के आदान-प्रदान में सांख्यिकी और डेटा क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया, जो तेल के बराबर एक महत्वपूर्ण आर्थिक भूमिका में योगदान देता है। इस बदलाव का श्रेय आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसी प्रौद्योगिकियों के उपयोग को दिया जाता है, जो भविष्य की अर्थव्यवस्थाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। डेटा क्रांति को रणनीतिक लक्ष्यों को साकार करने और स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक सतत विकास योजनाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि बड़ा डेटा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की क्षमता को अधिकतम करने के लिए मूलभूत आधारशिला के रूप में कार्य करता है। यह अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक: पूर्वानुमान को पूरा करने के लिए इस अत्याधुनिक तकनीक को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्रक्रिया डेटा-संचालित रणनीतिक योजना पहल में अमूल्य साबित होती है।

अनुवाद - पी मिश्र.