अबू धाबी, 23 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग (ADDED) के साथ साझेदारी में अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया 'ग्लोबल फ्यूचर ट्रेड लीडर्स प्रोग्राम' एक अग्रणी राष्ट्रीय पहल का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य देश के विदेशी व्यापार के भविष्य का नेतृत्व करने और राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने में युवा अमीराती पेशेवरों की भागीदारी को बढ़ाना है।
इस फरवरी में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) की अबू धाबी की मेजबानी के अनुरूप यह कार्यक्रम भविष्य की कल्पना करने में यूएई के सक्रिय दृष्टिकोण और एक आधुनिक, व्यापक और स्थायी वैश्विक व्यापार प्रणाली के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में व्यापार को पहचानने वाले सभी देशों को लाभ पहुंचाता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश में व्यापार जगत के लीडर्स की एक नई पीढ़ी को उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों और MC13 जैसे प्रमुख वैश्विक मंचों में शामिल करना है ताकि इन युवा पेशेवरों को गतिशील वैश्विक परिदृश्य को समझने, प्रभावित करने और संचालित करने के लिए आवश्यक कौशल से किया जा सके। ऐसा तरीका जो सभी के हितों की पूर्ति करता हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ यूएई के लिए विदेशी व्यापार के बढ़ते महत्व को दर्शाता है, जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में विविधता लाने, GDP की वृद्धि में तेजी लाने, गैर-तेल निर्यात को प्रोत्साहित करने, नवाचार का सहयोग करने और प्रतिभाशाली व्यक्तियों की अगली पीढ़ी को तैयार करने, रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ावा देने में एक प्रमुख योगदानकर्ता है।
तीन महीने तक चलने वाला और सैद्धांतिक और व्यावहारिक शिक्षा को एकीकृत करने वाला व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 30 युवा अमीराती सरकारी पेशेवरों को विशेष ज्ञान, अनुभव और आवश्यक कौशल से लैस करने में सफल रहा, जो देश वर्तमान और भविष्य में अनुभव कर रही सफलता की कहानियों में पूरी तरह और प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम ने वर्तमान में संघीय और स्थानीय सरकारी संस्थाओं, मुक्त क्षेत्रों और अन्य प्रासंगिक संस्थाओं के भीतर वैश्विक व्यापार से संबंधित पदों पर काम कर रहे उम्मीदवारों को आकर्षित किया।
अनुवाद - पी मिश्र.