अजमान, 26 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने अजमान अमीरात को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज (GNLC) की सदस्यता प्रदान की।
अजमान दुनिया भर के 356 शहरों में शामिल हो गया है, जो आजीवन सीखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए सदस्य शहरों के बीच विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
संस्कृति मंत्री शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी ने पुष्टि किया कि GNLC सदस्य के रूप में अजमान का चयन सीखने के लिए एक आदर्श बुनियादी ढांचा प्रदान करने के यूएई के प्रयासों का एक प्रमाण है। यह शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और स्थायी रणनीतियों को अपनाने में अजमान के प्रयासों को भी दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा, “संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान आयोग के माध्यम से GNLC सदस्यता के लिए अमीरात की उम्मीदवारी को सहयोग दिया। आयोग उस समय से प्रक्रिया के हर चरण में शामिल था जब अजमान की उम्मीदवारी प्रस्तुत की गई थी जब तक कि यह UNESCO और उसके सहयोगियों के साथ समन्वय और अनुवर्ती का प्रभार लेते हुए नामांकन और चयन चरण तक नहीं पहुंच गया।”
“ये प्रयास हमारे प्रज्ञ नेतृत्व के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के राष्ट्रीय एजेंडे के अनुरूप हम प्रतिस्पर्धात्मकता और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं के बीच तालमेल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले 50 वर्षों के लिए राष्ट्र के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाना अनिवार्य है। एक मजबूत शैक्षिक बुनियादी ढांचे का निर्माण उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति 2030 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया का शीर्ष शैक्षिक मॉडल बनाने और छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए ज्ञान और कौशल के साथ तैयार करना है।
नेटवर्क सदस्य के रूप में अजमान का चयन अजमान की कार्यकारी परिषद के जनरल सचिवालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से एक एकीकृत फाइल तैयार करने के बाद हुआ। यह स्थायी तरीकों और संसाधनों का उपयोग करके व्यापक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अमीरात में विभिन्न शैक्षणिक एजेंसियों और संस्थानों के संयुक्त प्रयासों को प्रदर्शित करता है। वहीं, इससे समाज के सभी सदस्यों को जागरूकता कार्यक्रमों और पहलों में शामिल करके शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा जो सामाजिक एकजुटता और समृद्ध समाज में योगदान करते हैं।
अजमान कार्यकारी परिषद के महासचिव डॉ. सईद सैफ अल मातरोशी ने घोषणा किया कि अजमान अमीरात सभी के लिए सीखने के अवसरों को बढ़ाने, व्यक्तिगत सशक्तिकरण और सामाजिक एकीकरण का सहयोग करने और सतत विकास हासिल करने के हिज हाइनेस शेख अम्मार बिन हुमैद अल नुमी के निर्देशों के प्रति अजमान सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप GNLC में शामिल हो गया है।
डॉ. अल मातरोशी ने कहा कि GNLC में शामिल होने से एक शिक्षित पीढ़ी और प्रगति के लिए ज्ञान और क्षमताओं से लैस एक कुशल कार्यबल के निर्माण के अजमान के दृष्टिकोण का सहयोग होता है। यह सहिष्णुता, सहअस्तित्व और समझ के मूल्यों को भी बढ़ाता है जिसे अमीरात सभी के लिए एक स्थायी शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए उद्यमियों और निवेशकों के लिए प्रतिस्पर्धा और नवाचार के अवसर प्रदान करते हुए अपनाता है।
उन्होंने शिक्षा को एक आजीवन व्यवसाय में बदलने के महत्व पर जोर दिया जो औपचारिक शिक्षा से आगे तक फैला हो। यह दृष्टिकोण किसी व्यक्ति की यात्रा के हर चरण में आजीवन सीखने को एकीकृत करके चुनौतियों का सामना करने और भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा।
अजमान अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने, अनुभवों का आदान-प्रदान करने और वैश्विक स्तर पर आजीवन सीखने और सतत विकास की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने के उद्देश्य से नई शैक्षिक पहल शुरू करके जीएनएलसी में प्रभावी ढंग से योगदान देगा।
अनुवाद - पी मिश्र.