अबू धाबी, 27 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश ने आज विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे से मुलाकात की।
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने यूएई सरकार और WEF के बीच सहयोग और साझेदारी के तरीकों के साथ आम चिंता के कई मुद्दों के अलावा दुनिया के सामने आने वाले आर्थिक मुद्दों और मौजूदा विकास चुनौतियों से संबंधित नई घटनाक्रम पर चर्चा की।
डॉ. गर्गश ने संचार बढ़ाने, सरकारों और सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सेतु बनाने के साथ आर्थिक विकास और विकास के मुद्दों से संबंधित अनुभवों के आदान-प्रदान में फोरम द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की।
अनुवाद - पी मिश्र.