मोहम्मद बिन राशिद हाउसिंग इस्टैब्लिशमेंट को बिजनेस एजिलिटी इंस्टीट्यूट से सर्टिफाइड एजाइल इंस्टीट्यूशन मान्यता प्राप्त हुई

दुबई, 27 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मोहम्मद बिन राशिद हाउसिंग इस्टैब्लिशमेंट (MBRHE) को कैलिफोर्निया, अमेरिका में स्थित बिजनेस एजिलिटी इंस्टीट्यूट द्वारा 'सर्टिफाइड एजाइल इंस्टीट्यूशन' प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है, जिससे इसे वैश्विक स्तर पर शीर्ष सरकारी आवास प्रदाताओं में स्थान का गौरव प्राप्त हुआ है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि संस्थागत चपलता में MBRHE के वैश्विक नेतृत्व को रेखांकित करती है, जो सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं को लागू करने और उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए घरेलू बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बेंचमार्क के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करती है।

MBRHE में रणनीति और विकास निदेशक मरियम अल सुवेदी ने कहा, “हमारे निरंतर प्रयासों और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की बदौलत MBRHE ने बिजनेस एजिलिटी इंस्टीट्यूट से 'सर्टिफाइड एजाइल इंस्टीट्यूशन' प्रमाणपत्र प्राप्त करके एक वैश्विक मील का पत्थर हासिल किया है। यह मूल्यांकन न केवल संस्थागत चपलता में हमारे नेतृत्व का प्रमाण देता है, बल्कि सभी परिचालनों में हमारी दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण का भी प्रमाण देता है।”

अल सुवैदी ने बताया कि संगठनात्मक चपलता के संदर्भ में वैश्विक संस्थानों के शीर्ष 10 फीसदी में संगठन का शामिल होना उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने और लागू करने में इसकी रणनीति की प्रभावशीलता पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा, "हम दुबई अमीरात के लोगों को असाधारण सेवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने और भविष्य के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायता करने के लिए नवाचार और सतत विकास की दिशा में अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।"

MBRHE की उपलब्धि ने इसे 87 देशों के सरकारी और निजी क्षेत्रों के 1,800 से अधिक संस्थानों को पार करते हुए संगठनात्मक चपलता पैरामीटर पर विश्व स्तर पर शीर्ष स्तर पर स्थान दिया, जिससे दुबई में सरकारी विभागों के बीच इसकी प्रतिष्ठित स्थिति की पुष्टि हुई।

बिजनेस एजिलिटी इंस्टीट्यूट, जो 7,000 से अधिक की सदस्यता का दावा करता है, ने संगठनात्मक चपलता प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए लागू विस्तृत विश्लेषणात्मक अध्ययन और मूल्यांकन मानदंडों को मापने में मोहम्मद बिन राशिद हाउसिंग प्रतिष्ठान की असाधारण दक्षता की पुष्टि की है। संस्थान ने कहा कि उसके मूल्यांकन ने MBRHE द्वारा प्रदर्शित क्षमताओं के उन्नत स्तर को प्रदर्शित किया और इसकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाया।

यह मान्यता MBRHE के नाम पर प्रभावशाली पहलों की एक लंबी सूची में शामिल हो गई है। जनता के सदस्य दुबई में आवास क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे चल रहे प्रयासों के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के अलावा इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mbrhe.gov.ae पर जाकर MBRHE और इसकी सेवाओं के बारे में अधिक जान सकते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.