यूएई की अर्थव्यवस्था 2024 में 5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद: मंत्री

अबू धाबी, 27 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरिज ने भविष्यवाणी की है कि 2024 में यूएई की अर्थव्यवस्था 5 फीसदी तक बढ़ेगी।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का 73 फीसदी से अधिक हिस्सा अब गैर-तेल है, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक पहली बात है। "यह उपलब्धि यूएई के निवेश माहौल में दुनिया भर के निजी क्षेत्र और निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है।"

उन्होंने सितंबर 2021 में यूएई सरकार द्वारा लॉन्च किए गए वैश्विक निवेश मंच इन्वेस्टोपिया के तीसरे वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर बयान दिया, जो 28 और 29 फरवरी को अबू धाबी में 'उभरती आर्थिक सीमाएं: नए अर्थव्यवस्था विकास क्षेत्रों में निवेश' विषय के तहत होगा।

उन्होंने कहा, "नए आर्थिक और निवेश परिदृश्य में निजी क्षेत्र एक प्रमुख स्तंभ है। यह वैश्विक परिवर्तनों और चुनौतियों के केंद्र में है। और प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों के कार्यान्वयन में यूएई ने सबसे स्थायी और लचीले आर्थिक क्षेत्रों की पहचान की है, जो स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा, वित्तीय सेवाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य क्षेत्रों सहित 16 से अधिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है जो आर्थिक क्षेत्रों की स्थिरता में योगदान करते हैं और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की ताकत को बढ़ाते हैं।"

अनुवाद - पी मिश्र.