दुबई, 28 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग से जुड़ा हुआ एक नागरिक समाज संगठन दुबई केयर्स ने एक रमजान धन संचय अभियान "गाजा इन आवर हार्ट्स" शुरू किया है जो गाजा के लोगों के लिए आपातकालीन राहत के प्रावधान के लिए महत्वपूर्ण धन जुटाने के लिए यूएई समुदाय को जुटाता है। यह अभियान गाजा के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की तेजी से घटती आपूर्ति के साथ यूएई समुदाय के बीच बढ़ती करुणा की भावना और अधिक सहयोग देने की साझा इच्छा को मान्यता देता है।
यूएई की "तराहुम फॉर गाजा" पहल की चल रही सफलता के आधार पर अभियान ठोस आपातकालीन सहायता के लिए धन जुटाएगा, जिसमें सभी दान गर्म भोजन, भोजन की बास्केट के साथ जलरोधी और आग प्रतिरोधी टेंटों की डिलीवरी के लिए दिए जाएंगे। इस आपातकालीन राहत की त्वरित और कुशल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दुबई केयर्स ने अपने पुराने साझेदार, अनेरा (अमेरिकन नियर ईस्ट रिफ्यूजी एड) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है। कार्यान्वयन भागीदार के रूप में अनेरा सहायता कॉरिडोर खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र, राजनयिक और गैर-सरकारी संगठन भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि वह तत्काल जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर सके।
अभियान के महत्व के बारे में बोलते हुए दुबई केयर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष डॉ. तारिक अल गुर्ग ने कहा, "गाजा में युद्ध पर यूएई की प्रतिक्रिया तत्काल थी और यूएई सरकार, धर्मार्थ और परोपकारी संगठनों, व्यवसायों और व्यापक समुदाय सहित पूरा देश जीवन-रक्षक सहायता प्रदान करने के प्रयासों में शामिल हो गया। संघर्ष के छठे महीने में प्रवेश करने के साथ भोजन और आश्रय तक पहुंच गंभीर रूप से कम हो गई है, जिससे कई गाजावासियों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जो विनाशकारी स्तर तक पहुंच गई है। 'गाजा इन अवर हार्ट्स' अभियान के माध्यम से हम समुदाय के सदस्यों को एकजुट होने और जिम्मेदारी और सशक्तिकरण की भावना के साथ इस तत्काल आवश्यकता का जवाब देने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।”
समुदाय के सदस्य इस अभियान में सीधे योगदान दे सकते हैं:
Etisalat by e& और du के माध्यम से क्रमशः एईडी 30, एईडी 90, एईडी 300, एईडी 600 या एईडी 900 दान करने के लिए 9030, 9090, 9300, 9600 और 9900 पर "donation" शब्द लिखकर एसएमएस के माध्यम से दान करें।
www.dubaicares.ae पर ऑनलाइन दान करना
दुबई केयर्स क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म https://fundraising.dubaicares.ae/ पर अपना स्वयं का अभियान शुरू करना
दुबई केयर्स के खाते में बैंक जमा के माध्यम से या दुबई केयर्स को संबोधित चेक के माध्यम से सीधे वित्तीय दान करना
अनेरा के अध्यक्ष और सीईओ सीन सी. कैरोल ने कहा, “इस महत्वपूर्ण समय में रमजान के पवित्र महीने में हम जानते हैं कि लोग महत्वपूर्ण मानवीय जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं और गाजा में सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते हैं। यूएई के लोगों के सहयोग से दुबई केयर्स के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी और गाजा में हमारी जमीनी क्षमता के माध्यम से अनेरा यह सुनिश्चित करेगा कि सभी दान वहीं जाएं जहां उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। 7 अक्टूबर से अनेरा ने गाजा में लगभग 20 मिलियन भोजन वितरित किया है और आपके सहयोग से हम रमजान के दौरान कम से कम 5 मिलियन अधिक भोजन वितरित करेंगे।”
अनुवाद - पी मिश्र.