अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अल-जुंडी जर्नल ने अपना नया मार्च 2024 अंक संख्या 602 अरबी और अंग्रेजी दोनों में प्रकाशित किया है। पत्रिका रक्षा मंत्रालय और यूएई सशस्त्र बलों से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण आयोजन और समाचारों की जांच करती है।
"द वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट: विचारों को साझा करने के लिए एक वैश्विक मंच" शीर्षक के तहत अल-जुंडी ने अपने संपादकीय में कहा, "इस शिखर सम्मेलन का आयोजन करके यूएई ने खुद को इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबसे सक्रिय देशों में से एक साबित किया है।"
जर्नल ने कहा कि शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों के दौरान यूएई द्वारा शुरू की गई पहल ने व्यक्तियों को सरकारी संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के स्तर को ऊपर उठाने और नागरिकों के लिए इन सेवाओं तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के उपयोग के माध्यम से दुनिया भर में संस्थागत और सरकारी कार्यों को बढ़ाने के अपने साहसी प्रयासों का प्रदर्शन किया था।
अल-जुंडी के नए अंक में सबसे प्रमुख राजनीतिक, सैन्य और सुरक्षा आयोजन, नए हथियारों के साथ सैन्य क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा हासिल किए गए वैज्ञानिक और तकनीकी विकास को बताया गया है।
1973 में स्थापित अल जुंडी का पहला अंक अक्टूबर में प्रकाशित हुआ था, जिसमें रक्षा मंत्रालय और यूएई के सशस्त्र बलों की खबरें और गतिविधियां शामिल थीं।
दुनिया भर से रक्षा और सुरक्षा में प्रतिष्ठित लेखकों और विशेषज्ञों के एक समूह के माध्यम से अल-जुंडी यूएई, अरब क्षेत्र और दुनिया में अपने अनुयायियों के लिए रुचि के कई महत्वपूर्ण विषयों के अनुसंधान और विश्लेषण से निपटने के लिए अध्ययन, अनुसंधान, रिपोर्ट और विशेष सैन्य फाइलें प्रकाशित करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.