अबू धाबी एयरपोर्ट्स को एविएशन अचीवमेंट अवार्ड्स 2024 में 'एयरपोर्ट ऑपरेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला

अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी एयरपोर्ट्स (AD Airports) को बहुप्रतीक्षित एविएशन अचीवमेंट अवार्ड्स 2024 में प्रतिष्ठित "एयरपोर्ट ऑपरेटर ऑफ द ईयर" पुरस्कार मिला है।

यह मान्यता 2023 और 2024 के बीच अबू धाबी एयरपोर्ट्स द्वारा की गई असाधारण उपलब्धियों और प्रगति का एक प्रमाण है, जो अभूतपूर्व विकास और नवाचार की अवधि को दर्शाता है।

अबू धाबी एयरपोर्ट्स के प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेना सोरलिनी ने कहा, "'एयरपोर्ट ऑपरेटर ऑफ द ईयर' प्राप्त करना असाधारण एयरपोर्ट के अनुभव के प्रति हमारी टीम के समर्पण का सच्चा प्रतिबिंब है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो न केवल क्षेत्रीय विमानन परिदृश्य में अबू धाबी एयरपोर्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करती है बल्कि इसे दुनिया भर में यात्रा अनुभव के भविष्य को आकार देने में एक वैश्विक लीडर के रूप में भी स्थापित करती है।”

अबू धाबी एयरपोर्ट्स की सफलता जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए अत्याधुनिक टर्मिनल के लॉन्च से उजागर हुई है, जिसने एयरपोर्ट की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है और यात्री अनुभव में सुधार हुआ है। यह उपलब्धि एयरपोर्ट संचालन और यात्री सेवा के लिए नए मानक स्थापित करने की अबू धाबी एयरपोर्ट्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अनुवाद - पी मिश्र.