अबू धाबी, 4 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एयरबस के नई वैश्विक सेवा पूर्वानुमान (GSF) के अनुसार, मध्य पूर्व का वाणिज्यिक विमान सेवा बाजार 2042 तक मूल्य में दोगुना से अधिक हो जाएगा।
12 बिलियन डॉलर से बढ़कर 28 बिलियन डॉलर तक और 4.4 फीसदी की औसत वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए क्षेत्रीय विस्तार 3.6 फीसदी की वैश्विक औसत वृद्धि को पार कर जाएगा।
आज दुनिया के पांच सबसे बड़े विमानन शहर मध्य पूर्व में हैं, जिनमें दुबई और अबू धाबी शामिल हैं, जो प्रतिदिन 10,000 से अधिक लंबी दूरी के यात्रियों को सेवा प्रदान करते हैं। एयरबस का अनुमान है कि अगले 20 वर्षों में 3,120 नए यात्री और मालवाहक विमानों की डिलीवरी होगी।
मध्य पूर्व में वार्षिक हवाई यातायात में 4.6 फीसदी की वृद्धि और अधिक डिजिटल रूप से सक्षम और कनेक्टेड विमान सेवाओं की मांग में वृद्धि प्रशिक्षण, विमान आधुनिकीकरण के साथ बेड़े के रखरखाव सहित विमान जीवनचक्र के सभी चरणों में कार्यान्वित स्थायी समाधानों में दिखाई देगी।
एयरबस को उम्मीद है कि 'रखरखाव' का बाजार 10 बिलियन डॉलर से बढ़कर 23 बिलियन डॉलर हो जाएगा। इस बीच संवर्द्धन और आधुनिकीकरण के लिए बाजार 2023 और 2042 के बीच सभी श्रेणियों में सबसे बड़ी औसत वार्षिक वृद्धि (5.5 फीसदी) दर्ज करने के लिए तैयार है, जो 1.3 बिलियन डॉलर से 3.6 बिलियन डॉलर तक है। यह विशेष रूप से केबिन और सिस्टम अपग्रेड द्वारा संचालित है, जो बेड़े के आधुनिकीकरण के रूप में 2030 तक विशेष रूप से उच्च मांग में रहेगा।
2042 में प्रशिक्षण और संचालन का बाज़ार दोगुना होकर 1.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्रगति और मध्य पूर्व की अर्थव्यवस्था (GDP) की ताकत को 2.3 फीसदी वार्षिक दर से बढ़ने के अनुमान को पहचानते हुए क्षेत्रीय सरकारें भी बुनियादी ढांचे के विकास और नौकरी के अवसरों, शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ाकर एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सेवाओं को स्थानीय बनाने में निवेश कर रही हैं।
परिणामस्वरूप एयरबस को अगले 20 वर्षों में मध्य पूर्व में 208,000 उच्च कुशल पेशेवरों की उम्मीद है, जिसमें 56,000 नए पायलट, 52,000 नए तकनीशियन और 100,000 नए केबिन क्रू सदस्य शामिल होंगे।
अनुवाद - पी मिश्र.