अबू धाबी, 4 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी सरकार ने घोषणा किया कि रमजान 1445 हिजरी के दौरान अमीरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए आधिकारिक कामकाजी घंटे सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे।
सरकारी इकाई के कुल कर्मचारियों में से 70 फीसदी तक का रिमोट वर्किंग, जिनकी नौकरियों के लिए कार्यस्थल पर उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होती है, भी शुक्रवार को सक्रिय हो जाएंगे।
अनुवाद - पी मिश्र.