यूएई के नेताओं ने प्रिंस तुर्की बिन अब्दुल्ला के निधन पर सऊदी किंग पर शोक व्यक्त किया

अबू धाबी, 5 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने प्रिंस तुर्की बिन अब्दुल्ला बिन नासिर बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की मृत्यु पर सऊदी अरब के दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को शोक संदेश भेजा है।

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने भी सऊदी किंग को शोक संदेश भेजा है।

अनुवाद - पी मिश्र.