अबू धाबी, 6 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (ADFD) की निर्यात-वित्तपोषण शाखा अबू धाबी एक्सपोर्ट्स ऑफिस (ADEX) ने TXF MENA सम्मेलन में भाग लिया, जो इस आयोजन के साथ अपनी भागीदारी का लगातार तीसरा वर्ष है।
5-6 मार्च को दुबई में आयोजित सम्मेलन ने उद्योग के लीडर्स और विशेषज्ञों को मौजूदा आर्थिक गतिशीलता पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाया और प्रतिभागियों को सौदों और सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान किया।
अबू धाबी निर्यात कार्यालय के कार्यवाहक महानिदेशक खलील अल मंसूरी ने मुख्य भाषण दिया, जहां उन्होंने क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए विशेष रूप से यूएई के लिए इस आयोजन के महत्व पर जोर दिया, जो निर्यात क्षेत्र को आर्थिक विकास का प्रमुख चालक मानता है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ADEX के प्रयास स्थायी और समावेशी आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए देश की रणनीतियों के अनुरूप थे, उन्होंने बताया कि TXF MENA में एजेंसी की भागीदारी राष्ट्रीय आर्थिक एजेंडे का सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण थी।
उन्होंने कहा, “TXF MENA में हमारी उपस्थिति राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ तालमेल बिठाने और हमारे निर्यात क्षेत्र को मजबूत और विस्तारित करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”
उन्होंने स्थानीय और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से यूएई के निर्यात क्षेत्र को विकसित करने के प्रयास में ADEX के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ये साझेदारियां हमारी पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन सहयोगों के माध्यम से हम यूएई की वस्तुओं और सेवाओं के आयातकों के लिए वित्तपोषण तक पहुंच बढ़ा सकते हैं और हमारे निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा सकते हैं।”
इस कार्यक्रम में गहन पैनल चर्चा, देश-केंद्रित कार्यशालाएं, निर्यात और परियोजना वित्त के प्रमुखों के मंच और सम्मेलन शामिल थे।
अनुवाद - पी मिश्र.